• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand deoghar shrawani mela : देवघर राजकीय श्रावणी मेले का अपडेट, एक सप्ताह में करीब 9 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को किया जर्लापण, 50 लाख रुपये से अधिक की हुई आमदनी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देवघर : देवघर के उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत पीटर डुंगडूग की संयुक्त अध्यक्षता में आरएल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला से संबंधित प्रथम साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं. आगे मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 81 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है. वहीं सामान्य एम्बूलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 26 एवं जीप की संख्या 05 है. 25620 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी एवं 20188 मरीजों का चिक्तिसकीय इलाज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इसके अलावे प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि श्रावणी मेला में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक कुल 8,70,053 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है. साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 14958 श्रद्धालु शामिल हैं. आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 11 जुलई से 15 जुलाई तक बाबा मंदिर की कुल आय 50 लाख 54 हजार 784 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है. साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 00 ग्राम सोने का सिक्का 00, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 81, चाँदी 05 ग्राम का सिक्का 00 अदद बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 38,89,080.00 रूपये है. वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 765 सीसीटी कैमरा, 200 एआई कैमरा, व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं. वहीं इस श्रावणी मेला में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यू आर कोड से 113 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. आगे प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 11 से 15 जुलाई तक कुल 20,188 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है, जिनमें से 13,666 पुरूष, 5,656 महिलाएं एवं 566 बच्चे शामिल हैं. साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 37,05,725.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 1 से 15 जुलाई तक 254.40 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है. इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 11,599 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 7621 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है. साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 192, 3 बाइक उद्घोषक, 02 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 06 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है. वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है. वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान शिवगंगा व जलसार में 02 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो, बाबा मंदिर व टॉवर हेतु 02 थ्री डी मैपिंग शो, 13 स्थलों पर वीआर के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है एवं 27 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है. आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 17,29,41.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 473 शिकायतों के अलाव 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही नगर निगम द्वारा 16 जुलाई  तक कुल 40,13,500.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अस्थाई ओपी एवं 13 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है. साथ हीं एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, 43 पुलिस उपाधीक्षक 93 पुलिस निरीक्षक, 723 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1093 सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है. वहीं मंदिर परिसर इस हफ्ते कुछ मोबाईल बरामद किये गये हैं एवं कुछ पॉकेटमारों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा श्रावण माह के शेष बचे 03 सोमवारी को लेकर जानकारी दी गयी कि बहुतायात संख्या में कांवरियों के आगमन होने की उम्मीद जतायी गई. ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे. साथ हीं यहां आगन्तुक कांवरियों की सुविधा हेतु सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं. आगे उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी लय और सभी के सहयोग के साथ कार्य करते हुए मेला का सफल संचालन करने व सफलता के विभिन्न आयामों को स्थापित करने की बात भी कही गई. प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा, मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
खबर

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

June 21, 2026
Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

June 21, 2026
jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प
खबर

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

June 21, 2026
Next Post

nuvoco vistas : न्यूवोको विस्टास ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वाधिक मुनाफा दर्ज किया, वडराज सीमेंट अधिग्रहण से क्षमता बढ़ी

tata steel management trainees visit tata workers union : टाटा स्टील के एचआरएम के मैनेजमेंट ट्रेनीज ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा, समृद्धशाली सौहार्दपूर्ण वातावरण की बारीकियों को जाना

jharkhand ex minister birthday : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन साकची मंडल ने धूमधाम से मनाया, केक काटा और लड्डू बांटे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News