जमशेदपुर : श्री श्याम कीर्तन मंडल का एक दल मंगलवार को ट्रेन से खाटू धाम के लिए रवाना हुआ. इससे पूर्व इन श्याम भक्तों ने देवघर कास्टर टाउन से श्री श्याम कीर्तन मंडल ने श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जो बजरंगी चौक, धोबी टोला, बड़ा बाजार, आजाद चौक, एसबी राय रोड होते हुए टावर चौक से बैजनाथ धाम रेलवे स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर तक गई. (नीचे भी पढ़ें)

फागुन शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से ही श्री श्याम प्रभु के खाटू धाम में विशाल मेला लगता है जो 4 मार्च, द्वादशी तिथि तक चलेगा. पूरे हिंदुस्तान से श्याम भक्त निशान रूपी अपनी अरदास लेकर बाबा के दरबार में पहुंचते हैं. इसी क्रम में देवघर से भी लगभग 40 भक्तों का जत्था आज जसीडीह स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस से रवाना हुआ. जसीडीह स्टेशन पर भी श्याम भक्तों ने भजन कीर्तन किया. जाने वाले एक संदेशा श्याम प्रभु से कह देना, एक दीवाना याद में रोए उनको दर्शन दे देना, खाटू वाले हमें बुला ले एक बार खाटू धाम आसरो थारो है जैसे भजनों से पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठा. मंडल के प्रवक्ता रोहित सुल्तानिया ने उक्त जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

खाटू जाने वाले भक्तों में ये लोग हैं शामिल
मनोज झांझरिया, सुनीता झांझरिया, ज्योति झांझरिया, शेखर झांझरिया, श्याम जालान, नितेश जालान, सोनू गुटगुटिया, आदित्य गुटगुटिया, विवेक खेतान, सागर सुल्तानिया, आनंद झुनझुनवाला, संजय सुलतानिया, रवि खंडेलवाल, विक्की शर्मा, उज्ज्वल खेतान, राजेश सुल्तानिया, रितु झुनझुनवाला ,संगीता खेतान, प्राथम खेतान ,सरोज सुलतानिया, दीपा जालान, इंदु जालान, शशांक झुनझुनवाला, वंश हिंसारिया , विनय गुटगुटिया ,सबिता सुल्तानिया ,माधव गुटगुटिया प्रत्यूष सुल्तानिया वाणीश्री, प्रियंक एवं और कई श्याम भक्त गए।











