
रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सोमवार को एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया. एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बादल पत्रलेख अस्पताल पहुंचकर चेन्नई से आए डॉक्टरों से श्री महतो के हालात की जानकारी ली. डॉक्टरों ने बताया कि मेडिका में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी है इसलिए बेहतर इलाज के लिए उनको चेन्नई भेजना ही उचित समझा गया, जिस कारण डॉक्टरों की सलाह के बाद सीएम ने परिजनों से बात कर जगरनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई भेजने का निर्णय लिया. आनन-फानन में एयर एंबुलेंस को बुलाया गया और शाम को जगरनाथ महतो को रांची से चेन्नई के लिए रवाना किया गया. उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी एयर एंबुलेंस में मौजूद है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो. एयर एंबुलेंस में मंत्री के साथ उनके पुत्र अखिलेश महतो भी चेन्नई गये है. उनके लिए मेडिका अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था.






