
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने मानगो क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की है. इसको देखते हुए जमशेदपुर के मानगो के थाना प्रभारी मिथलेश कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनके जगह विनय कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा जुगसलाई के यातायात थाना प्रभारी राजीव रंजन को बनाया गया है. मानगो क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. मानगो क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहा है. इसको रोकने के लिए कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद अंतत: थानेदार पर गाज गिरायी गयी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





