
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मो निशर अहमद की भाभी नसीमा खातून की एमजीएम में डिलीवरी के दस घंटे के बाद अचानक से मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगते हुए अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. घटना कि सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी के द्वारा उपायुक्त को पत्र लिखा और अस्पताल प्रशासन, विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री पर भी आरोप लगाया है. निसार ने बताया कि उनकी भाभी का पूरा इलाज अस्पताल में कराया गया है . आज सुबह ही उसे प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 बजे उनका प्रसव ऑपरेशन से हुआ। नर्सों ने मिठाई भी मांगी पर दोपहर को जानकारी दी जाती है कि उनकी स्थिति खराब हो गई है एच ओ डी के आने के बाद ही जानकारी दी जाएगी। रात 9 बजे के कहा जाता है कि अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। जबकि अस्पताल के है एक स्टाफ ने उन्हें बताया कि नसीमा की मौत 3 बजे ही हो गई थी। अस्पताल में सभी ने इस बात को छुपाया ताकि इसकी खानापूर्ति की का सके। सूचना पाने पर साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
परिजनों ने बताया कि देर रात तक भी एच ओ डी नहीं पहुंचे. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जाती है। लेबर रूम में 4 5 व्यक्ति ऐसे ही बैठे रहते है। नर्स द्वारा सही से इलाज नहीं किया जाता है। इस मामले में उपायुक्त को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।






