रांची : अवकाश प्राप्त न्यायाधीश नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के सम्बंध में राज्य के संयुक्त सचिव मो मुस्तकीम अंसारी के हस्ताक्षर आदेश निर्गत किया गया है. श्री कुमार आयोग के चेयरमैन के रुप में काम करेंगे. उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो पहले हो, तक की अवधि के लिए की गई है.











