रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों से घायल कारोबी राधेश्याम साहू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. प्राप्त जानकारी अनुसार राधेश्याम साहू का छड़ और सीमेंट का कारोबार है. वह रोज की तरह कटहल मोड़ पर अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे. तभी बाइक सवार दो अपराधी आये और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये. उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया. वहीं सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से आरोपियों की तलाश जारी है.














