गढ़वा : गढ़वा स्थित परिसदन भवन में पूर्व मुख्य सह प्रदेश अध्यक्ष बाबू मरांडी कहा कि परिवर्तन यात्रा को सोशल मीडिया पर प्रभावित करने को लेकर इंटरनेट सेवा बंद किया. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा. वही सरकार के मुख्यमंत्री को कहा कि घोषणा पत्र जो जारी किया था. हेमंत सरकार उसने एक भी घोषणा पत्र के अनुसार कार्य नहीं किया. इसलिए गांधी मैदान रांची में जाकर झारखंड की जनता से माफी मांगना चाहिए की गलती हो गया. वही नकल करने की कोशिश कर रहे है और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यह सब तरह की सेवा को बंद कर रहे है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वही इनकी सरकार और स्वयं कमाने और लूटने में लग गया. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने कहा कि कई लोग इनके वरिष्ट नेता अधिकारी और मुख्य मंत्री द्वारा केवल लूटने का काम किया, जिसे आप भी जानते है. इस तरह का कार्य कही भी पूरे देश में नही हुआ. वही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सब अंकुश लगाने के बीजेपी की सरकार ही अंकुश लगा सकती है और झारखंड का विकास कर सकती है. वही कई और भी आरोप भी लगाया. इस वार्ता में पूर्व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता अलख नाथ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, बाल मुकुंद सहाय सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.





