• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 12, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand mukti morcha letter to election commission : चुनाव आयोग को झामुमो ने लिखा पत्र, कहा – अभी से भाजपा जाति संप्रदाय की आग लगा रही है, इसको रोका जाये, दिसंबर में कराया जाये चुनाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की मुख्य सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दिसंबर में चुनाव कराने की मांग को लेकर भारत चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. इसमें यह कहा गया है कि पांचवें विधानसभा के लिए 23 दिसम्बर 2019 को हुआ था और 29 दिसम्बर 2019 को वर्तमान सरकार का गठन किया गया था. इस लिहाज से चुनाव संचालन दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से सम्पन्न हो तो वर्तमान राज्य सरकार को अपना सम्पूर्ण कार्यकाल पूर्ण करने का अवसर प्राप्त होगा. इसके अलावा पांच मांगें भी रखी गयी. इसमें कहा गया है कि विधानसभा चुनाव झारखंड में 81 सीटों पर होना है. भौगोलिक रूप से झारखंड राज्य क्षेत्र कई दुर्गम पहाड़ों एवं जंगलों से आच्छादित है. पूर्व में झारखंड राज्य के अनेक क्षेत्रों में वामपंथी चरमपंथी संगठने कार्यरत रही हैं. लेकिन झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के जन-सरोकार एवं नैसर्गिक सामाजिक न्याय के कारण वामपंथ की समस्याएं अब लगभग निर्मूल हो गई हैं. फिर भी इस तथ्य का ख्याल रखा जाये. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

लेवल प्ले ग्राउंड यानी सभी राजनीतिक दलों को एक समान राजनीतिक प्रचार-प्रसार का अवसर मिले, यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का दायित्व का मूल सिद्धान्त है. इस कारण भाजपा को सुरक्षित फ्लाइंग जोन उपलब्ध करवाकर झामुमो के मुख्य स्टार प्रचारकों के फ्लाइंग जोन एवं समय में कोई बाधा न आए यह भी सुनिश्चित किया जाये. कई चरणों में अगर चुनाव होता है तो यह एक तथ्यात्मक उदाहरण है कि जिस क्षेत्र में मतदान की तिथि है उसके ठीक संलग्न अन्य क्षेत्रों में अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी जन सभा आयोजित की जाती रही हैं. अपने चुनावी भाषणों में मतदाताओं के बीच भ्रम की परिस्थितियों का निर्माण किया जाता है, जिससे मतदान भी प्रभावित होता है और मतदाता भी सामाजिक-धार्मिक स्तर पर विभाजित हो जाते हैं. यह अत्यन्त चिन्ताजनक परिस्थितियां पैदा करती हैं जिससे स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कठोर आघात पहुंचाता है. ऐसी परिस्थिति भविष्य में न उत्पन्न हो, इसकी विवेचना कर इस पर रोक लगाने हेतु ठोस दिशा निर्देश सभी राजनीतिक दलों को प्रेषित की जाये ताकि लेवल प्ले ग्राउंड सुनिश्चित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड राज्य में उच्च प्रशिक्षित झारखंड जगुआर, झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) तथा उच्च प्रशिक्षित जिला सशस्त्र पुलिस बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं. इस कारण अति आवश्यक होने पर ही केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि गांव-देहात में भय और आतंक के वातावरण का निर्माण न हो सके एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अधिकाधिक मतदान सम्पन्न हो सके. राजनीतिक और चुनाव प्रचार अभियान में किसी भी प्रकार का धर्म-जाति विशेष का नाम लेकर भाषण न हो, यह सुनिश्चित करना भी चुनाव आयोग का दायित्व है. विगत अगस्त माह से ही भाजपा के कई केन्द्रीय स्तर के नेताओं द्वारा झारखंड में धर्म-जाति के नाम पर चुनावी भाषाएं बोली जा रही है, जिससे समाज में धार्मिक-सांस्कृतिक विभाजन की स्थित उत्पन्न हो गई है. यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का दायित्व है कि साम्प्रदायिक ध्रुविकरण न हो पाए एवं सर्वसमाज अपने जनाकांक्षा एवं जनहित को देखते हुए स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान कर सके तथा साम्प्रदायिक स‌द्भाव भी कायम रहे. मोर्चा ने अंत में कहा है कि इन सभी तथ्यों पर गहनतापूर्ण विचार के बाद ही चुनावी तिथि एवं कार्यक्रम की घोषणा हो ताकि वर्तमान राज्य सरकार अपने सम्पूर्ण कार्यकाल पूर्ण करने के लिए जो जनादेश प्राप्त है उस पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप न हो.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
खबर

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026
खबर

Saraikela body found : सरायकेला के कोलाबिरा ब्रिज के नीचे निजी स्कूल के शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026
Jamshedpur youth attacked : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हाथ का पंजा कटा, पेट में भी गंभीर चोट
खबर

Jamshedpur youth attacked : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हाथ का पंजा कटा, पेट में भी गंभीर चोट

July 12, 2026
Next Post
Jharkhand visit of bjp national president : झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोला हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर हमला, कहा – क्या चंपाई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं थे हेमंत बाबू, फिर क्यों उनको बेइज्जत किया

Jharkhand visit of bjp national president : झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोला हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर हमला, कहा - क्या चंपाई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं थे हेमंत बाबू, फिर क्यों उनको बेइज्जत किया

Horoscope Know Your Day Tuesday 24th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 24th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day  Wednesday 25th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 सितंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela body found : सरायकेला के कोलाबिरा ब्रिज के नीचे निजी स्कूल के शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur youth attacked : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हाथ का पंजा कटा, पेट में भी गंभीर चोट

Jamshedpur rural car accident : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार कार आगे जा रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त, एनएच 49 पर घटी दुर्घटना में कार चालक बुरी तरह जख्मी

Jamshedpur rural 3 arrested with emerald :  बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ के पन्ना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.095 किलो बहुमूल्य पत्थर बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela body found : सरायकेला के कोलाबिरा ब्रिज के नीचे निजी स्कूल के शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur youth attacked : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हाथ का पंजा कटा, पेट में भी गंभीर चोट

Jamshedpur rural car accident : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार कार आगे जा रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त, एनएच 49 पर घटी दुर्घटना में कार चालक बुरी तरह जख्मी

Jamshedpur rural 3 arrested with emerald :  बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ के पन्ना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.095 किलो बहुमूल्य पत्थर बरामद

Jamshedpur theft : जमशेदपुर में बुलंद होते जा रहे हैं चोरों के हौसले, मानगो में एक ही रात 12 दुकानों के तोड़े ताले, दो लाख रुपये से अधिक के सामान चुरा ले गए चोर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News