• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand visit of bjp national president : झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोला हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर हमला, कहा – क्या चंपाई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं थे हेमंत बाबू, फिर क्यों उनको बेइज्जत किया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूंटी से दक्षिणी छोटानागपुर में भाजपा के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की. इस मौके पर भाजपा के झारखंड प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, नीलकंठ सिंह मुंडा समेत ग़न्य नेता मौजूद थे. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी अलायंस की और कांग्रेस पार्टी महाभ्रष्ट पार्टी है. अलगाववादी तत्वों को, राष्ट्र विरोधी तत्वों को पनाह देने वाली, उनको उत्साह देने वाली, उनकी परवरिश करने वाली पार्टी है. ये कांग्रेस पार्टी प्रदेशों को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की रणनीति, परिवारवाद से ग्रसित करने का काम किसी ने किया तो वो कांग्रेस पार्टी ने किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारे हेमंत सोरेन जी ने भी सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी बन गई. (नीचे भी पढ़ें)

Jharkhand visit of bjp national president : झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोला हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर हमला, कहा – क्या चंपाई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं थे हेमंत बाबू, फिर क्यों उनको बेइज्जत किया

युवाओं के साथ छल किया. परिवारवाद को बढ़ावा दिया। और अपने ही परिवार में जो पराए दिखे उनको अलग करने का काम किया. भ्रष्टाचार नें रिकॉर्ड तोड़ने का काम झामुमो ने किया. ये आवश्यक है मित्रों कि झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा से, कांग्रेस से, राजद से मुक्ति दिलानी होगी। ये ग्रहण की तरह झारखंड पर लगे हुए हैं. ये कहते कुछ है करते कुछ हैं. इनको भेजना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. हमें आपके साथ की आवश्यकता है. इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत सिद्धो कान्हो की धरती से अमित शाह ने की। आशा करता हूं कि आप इस परिवर्तन को सफल बनाएंगे. ये परिवर्तन यात्रा मां, बेटी, रोटी, आदिवासी की रक्षा की यात्रा है. ये परिवर्तन यात्रा हमारे भोले भाले अदिवासी भाई की हक की सुरक्षा करने की यात्रा है. ये परिवर्तन यात्रा हमारी मां बेटी की सुरक्षा की यात्रा है. ये परिवर्तन यात्रा भोले भाला आदिवासी भाईयों के जमीन को हड़पने का षडयंत्र रच रहे हैं उनसे सुरक्षा दिलाने के लिए आवश्यक है. ये यात्रा संकल्प लेने की यात्रा है कि जिन लोगों ने भी आदिवासी भाईयों के साथ छल किया है. उनको कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी. जिसकी जगह जेल में होगी उन्हें जेल भेजा जाएगा. जेपी नड्डा हेमंत सोरेन पर हमलावर होते हुए बोले कि जब झामुमो आदिवासी अस्मिता की बात करता है तो उसकी अस्मिता अपने परिवार तक सीमित है. क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे. क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं है. क्या उनकी रक्षा करना उनका काम नहीं था. (नीचे भी पढ़ें)

उनको अपमानित क्यों किया गया. जिनको आपने मुख्यमंत्री बनाया वो आपको छोड़ कर चला जाता है. आप इतना अपमान करते हो. आदिवासी की अस्मिता की बात करते हो. जिस तरह से उनको आहत किया गया. जिस तरीके से उनका अपमान किया गया. हेमंत सोरेन के पिता जी गुरुजी शिबू सोरेन के साथ जिन्होंने आंदोलन किया, वह भी उनको छोड़कर चले गये. एक बात याद रखिएगा आदिवासियों की हित की किसी ने रक्षा की है तो वो अकेली भारतीय जनता पार्टी है. याद करो वो दिन जब आप वनांचल की बात करते थे. जब आप बात करते थे कि हमारा राज्य बिहार से अलग हो. क्या उस समय कांग्रेस आपका साथ देती थी. क्या कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया था. उस समय के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसका विरोध नहीं किया था. अगर झारखंड के साथ कोई सदा खड़ा रहा तो वो भारतीय जनता पार्टी थी और झारखंड को अलग राज्य का तोहफा देने का मौका, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने हमको झारखंड दिया. आदिवासियों की चिंता किसी और ने नहीं की बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने की है. (नीचे भी पढ़ें)

दशकों तक बिरसा मुंडा का त्याग इनको याद नहीं आया
श्री नड्डा ने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान आपको याद नहीं आया. आप दशकों तक राज करते रहे. आपको याद नहीं आया कि आदिवासियों का गौरव दिवस भी मनना चाहिए. आपको याद नहीं आया कि बिरसा मुंडा के नाम पर कोई म्यूजियम बनना चाहिए. आपको याद नहीं आया कि जिसने आदिवासी के गौरव के लिए बलिदान दिया उसके नाम पर कोई स्मृति बने. ये काम अगर किसी ने किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया. 15 नवंबर देश में आदिवासी गौरव दिवस की रूप में मनाया जाता है. 2025 में बिरसा मुंडा जी को 150 साल हो जाएंगे. प्रधानमंत्री ने तय किया है कि वह आदिवासी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. कभी किसी ने इसकी कल्पना क्यों नहीं की. अकेले प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी, जो बिरसा मुंडा के गांव गये. उस मिट्टी को नमण किया. आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाया गया. सही मायने में आदिवासियों को किसी ने प्रतिष्ठा दी है तो वह हमारे प्रधानमंत्री है. (नीचे भी पढ़ें)

हेमंत सोरेन पर किया हमला
हेमंत सोरेन ने 1 लाख हर परिवार को देने का वादा किया था. 5 लाख नौकरी का वादा किया था. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. नव विवाहिता को सोने का सिक्का देने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला. आये थे जल, जंगल जमीन के नाम पर लेकिन गरीब आदिवासियों के जमीन पर किसी ने कब्जा किया तो वो हेमंत सोरेन की सरकार ने किया. इन्होंने उनके साथ धोखा किया. इनके मंत्री के पीए के नौकर के घर से पैसे निकल रहे हैं. नोट गिनने वाली मशीन भी हाफ रही थी. एक कांग्रेस के सांसद के घर से तीन दिन तक पैसे निकाले गये. 1000 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला हुआ, 300 करोड़ का जमीन घोटाला हुआ, 1000 करोड़ का खनन घोटाला हुआ. आप हमारी सरकार लाएंगे तो दूध का दूध पानी का पानी होगा. आदिवासियों की संख्या घट रही है. आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है. रोहिंग्या यहां आ रहे हैं, यहां की बेटियों से शादी कर रहे हैं. उनको बसाया जा रहा है. आदिवासियों की जमीन को हड़पा जा रहा है. सरकार मूकदर्शक बनकर उनको पनाह दे रही है. उनका आधार कार्ड बना रही है. अगर ये नहीं चलने देना है तो इस परिवर्तन रैली को सफल बनाना है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट
खबर

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

October 14, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

October 14, 2026
Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video
खबर

Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video

October 14, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Tuesday 24th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 24th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day  Wednesday 25th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 26th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 26th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 सितंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News