जमशेदपुर : देश के चुनाव आयोग ने बिहार के चुनाव के साथ ही झारखंड के घाटशिला के उपचुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. इसके तहत घाटशिला में 11 नवंबर को चुनाव होगा जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी. इसके साथ ही घाटशिला समेत देश भर में कुल 8 उपचुनाव होगा. इसमें जम्मू कश्मीर के दो, झारखंड में एक घाटशिला, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब और मिजोरम में उपचुनाव होगी. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गयी थी. यहां उपचुनाव होना है, जिसके लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार के चुनाव को लेकर किये गये संवाददाता सम्मेलन में इसको घोषित कर दिया गया. चुनावी कार्यक्रम के तहत 10 अक्तूबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव को लेकर जारी किये गये कार्यक्रम के तहत 13 अक्तूबर सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. वहीं, 21 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तिथि होगी. स्क्रुटनी की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर और 24 अक्तूबर तक नामांकन वापसी ली जा सकती है. मतदान 11 नवंबर मंगलवार को जबकि मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को होगा. घाटशिला के अलावा जम्मू कश्मी के बुडगम और नागरोटा, राजस्थान के अंता, तेलंगाना के जुबिली हिल्स, पंजाब के तरणतारण, मिजोरम के डांपा और ओडिशा के नुआपाड़ा सीट के लिए उपचुनाव होगा.



