गिरिडीह: राजस्थान के कोटा में ,कोटा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 से 31 मार्च तक हुए 36वां सब-जूनियर और 5वां कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में गिरिडीह की काव्या सिंह ने सब-जूनियर अंडर 20 में कांस्य पदक हासिल किया. जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 28 से 31 मार्च 2023 को राजस्थान के कोटा यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 36वा सब-जूनिर और 5वा कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ, जिसमें गिरिडीह के तीन चयनिय खिलाड़ी नव्या सिंह, काव्या सिंह और अनिता कुमारी ने भाग लिया.जिसमे काव्या सिंह ने अंडर 20 में केरला के खिलाड़ी को हरा के कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही. (नीचे भी पढ़े)

इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम ओवरऑल विजेता टीम भी रहा है जिसमे गिरिडीह की काव्या सिंह का भी पदक शामिल है.उसकी इस उपलब्धि से गिरिडीह के सभी खिलाड़ियों एंव पदाधिकारियों में हर्ष है सभी ने फोन पर बधाई भी दी.उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के गिरिडीह वापस आने पर स्वागत समारोह का आयोजन कर संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सुमिर कुमार शर्मा, डॉ विकास लाल, मनोहर वर्मा, आकाश स्वर्णकार , शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय, पंकज कुमार ,राजुकमार वर्मा, बिरजू बर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने काव्या सिंह और उनके कोच रोहित राय को पदक जीतने पर बधाई दी.



