
रांचीः 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, इसके साथ ही समारोह को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि शनिवार की सुबह रांची से दुमका जानें के लिए राज्यपाल ट्रेन से दुमका पहुंचे. इस दौरान दुमका रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्हें गार्ड आफ आनर से सम्मानित किया गया. झाखंड के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को आजादी के 75वें वर्ष गाठ से एक दिन पूर्व दुमका के सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय पहुंचे. कार्यक्रम में हस्तशिल्फ सह पुरस्कार प्रदर्शनी व हस्तशिल्प सर्टिफिकेट कोर्स के उद्घोषणा किया गया. इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि उनके लिए व विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन बहुत खास है. आज ही से एक महीना पूर्व 14 जुलाई को उन्होंने राज्यपाल के पद पर गोपनीयता शपथ ली थी. इससे ठीक एक माह बाद 14 अगस्त को वें सिदो- कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय आये है. सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि कक्षाएं, आधारभूत संरचनाएं और संसाधनों की कोई कमी छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधक नहीं बने. युवाओं में अनुशासन, नैतिकता और संस्कार का बोध होना चाहिए. युवाओं को सबसे पहले एक अच्छा व्यक्ति बनने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को संताल हूल के सिदो-कान्हु, चांद-भैरव, फूलो- झानो के योगदानों से अवगत कराएं ताकि उन्हें यह जानकर गर्व महसूस हो कि आजादी के महानायक उनके क्षेत्र के थे. उन्होंने शिक्षा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कोविड-19 से पूरा देश जूझ रहा है. इससे सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि कोविड का खतरा अबी टला नहीं है. तीसरी लहर के आने की संभावना बरकरार है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे बच्चें होगे. सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यलय की कुलपति प्रो. डा.सोना झरिया मिंज ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमण के दौर में भी सत्र 2020-21 में विश्वविद्यालय में 32746 छात्रों ने प्रवेश लिया है. वहीं सत्र 2021-22 में तीन माडल कॉलेजों में दाखिला व शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. इस दौरान एनसीसी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस दौरान संताल अकादमी और लिम्स के सहयोग से विश्वविद्यालय पांच सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की तैयारी में है. कार्यक्रम में स्वागत भाषण अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बीके झा ने दिया. वहीं धन्यावाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा ने किया.




