जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत एएनएम आरसीएच, स्टाफ नर्स -आरसीएच, जीएमएम सीएचसी एनसीडी क्लिनिक, फार्मासिस्ट आरबीएसके, सोशल वर्कर-आरबीएसके, ओपथलमीर असिस्टेंट एवं नुट्रिशनल काउंसलर एमटीसी पद पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार, 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा.



