
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी रह चुके देश के आइएएस टॉपर सुनील बर्णवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है. वे देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सारे कामकाज देखेंगे. वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव के पद पर थे. रघुवर दास के हटते ही वे शंटिंग में चल रहे थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए उन्होंने पहले ही आवेदन दिया था. सुनील कुमार बर्णवाल भाजपा की रघुवर दास की सरकार में सबसे करीबी थे और राज्य उनके ईशारों पर चलता था. केंद्र सरकार ने मंगलवार की देर शाम को उनको केंद्रीय गृह मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाने के लिए अपनी अधिसूचना जारी कर दी. वे जमशेदपुर में उपायुक्त के पद पर रहे है. 1997 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस पदाधिकारी रहे है, जो पूरे देश में यूपीएससी टॉपर रहे है. पत्र में कहा गया है कि श्री बर्णवाल का कार्यकाल पांच साल या अगले आदेश तक हो सकता है. वे इससे पहले कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में भी पदस्थापित थे. वे झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के पद पर भी रहे थे.





