• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 2, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-chath-new-guideline-झारखंड सरकार का छठ को लेकर जारी किया गया नया गाइडलाइन, नदियों, तालाबों, डैम और झील में हो सकेगा छठ, जानें क्या-क्या है गाइडलाइन में, कैसे बदला सरकार का फैसला, क्या है मुख्य सचिव का आदेश

November 17, 2020
in खबर
0
jharkhand-government-chath-new-guideline-झारखंड सरकार का छठ को लेकर जारी किया गया नया गाइडलाइन, नदियों, तालाबों, डैम और झील में हो सकेगा छठ, जानें क्या-क्या है गाइडलाइन में, कैसे बदला सरकार का फैसला, क्या है मुख्य सचिव का आदेश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों की बैठक हुई. इस बैठक में कोविड-19 को देखते हुए छठ महापर्व के सुरक्षित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था से जुड़ा हुआ है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. संध्याकालीन अर्घ्य और प्रातः कालीन अर्घ्य के लिए नदियों, तालाबों, डैम, झील और अन्य वाटर बॉडीज में श्रद्धालु जुटते हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां सतर्कता और सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व के आयोजन को लेकर पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व को देखते हुए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नदियों तालाबों डैम, झील समेत अन्य वाटर बॉडीज में छठ पर्व मनाने के दौरान सामाजिक दूरी समेत अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है और ना ही इसकी अभी तक कोई कारगर दवा आई है. ऐसे में अब तक आपने जो सावधानी बरती है और सरकार को जो सहयोग किया है, वैसा ही छठ महापर्व के आयोजन के दौरान करें. उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे यथासंभव अपने घरों पर छठ महापर्व मनाएं ताकि इस महामारी के फैलने का खतरा नहीं हो. प्राधिकार की बैठक में बिहार समेत अन्य राज्यों द्वारा छठ महापर्व को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी पर भी विचार विमर्श किया गया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था के साथ जुड़ा हुआ है. झारखंड और बिहार में इस पर्व की अपनी अलग ही महता है. इस महापर्व को बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं. ऐसे में जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए सुरक्षित माहौल में नदियों, तालाबों, डैम आदि में अर्घ्य देने के लिए पहले से जारी किए गए दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन में कोरोना से बचाव को लेकर जारी अन्य दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, वित्त विभाग की प्रधान सचिव हिमानी पांडेय, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल औऱ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने भी अपनी राय रखी. इस विचार-विमर्श के बाद ही छठ महापर्व के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन करने पर सहमति बनी. इस बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया. (नीचे दिया गया गाइडलाइन पढ़ें)
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का दिशा-निर्देश और गाइडलाइन : (नीचे दिया गया गाइडलाइन पढ़ें)

  1. पिछले आदेश 15 नवंबर को जारी किया गया था, उसको वापस लिया गया.
  2. आदेश संख्या 3170 तिथि 22 अक्तूबर 2020 को बदला गया है. इसके तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर 6 फीट यानी दो गज की दूरी में इसका आयोजन करना चाहिए. राष्ट्रीय स्तर पर जारी अधिसूचना का अनुपालन किया जायेगा, जिसके तह फेसकवर लगाकर आयोजन करना, थूकने पर पाबंदी रहेगी खासकर पानी में हरगिज मनाही रहेगी जबकि छह फीट यानी दो गज की दूरी बनाकर ही काम करना है.
  3. किसी तरह का कोई स्टॉल की स्थापना करने पर पूरी तरह रोक रहेगी यानी कोई भी संस्था का कहीं भी टेंट नहीं लगेगा.
  4. किसी तरह का पटाखा चलाने पर रोक रहेगी.
  5. किसी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकेगा.
  6. छठ समितियों को स्थानीय प्रशासन का सहयोग करना होगा.
  7. इस तरह के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सेक्शन 51 से 60 तक डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत केस दर्ज किया जायेगा और धारा 188 के तहत भी कार्रवाई की जायेगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Srinath University- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में फ्रेशर्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, पृथ्वीराज प्रधान मिस्टर फ्रेशर व सुप्रिया उपाध्याय बने मिस फ्रेशर
खबर

Srinath University- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में फ्रेशर्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, पृथ्वीराज प्रधान मिस्टर फ्रेशर व सुप्रिया उपाध्याय बने मिस फ्रेशर

November 2, 2026
Jamshedpur Swarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज सोनारी शाखा का भव्य विजया मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मां बाघेश्वरी की हुई अराधना
खबर

Jamshedpur Swarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज सोनारी शाखा का भव्य विजया मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मां बाघेश्वरी की हुई अराधना

November 2, 2026
jamshedpur rural- बहरागोड़ा के काठुलिया गांव में मां काली मंदिर में दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के काठुलिया गांव में मां काली मंदिर में दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

November 2, 2026
Next Post
jamshedpur-burning-truck-बर्मामाइंस में सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रक का केबिन जलकर स्वाहा, मची अफरा-तफरी

jamshedpur-burning-truck-बर्मामाइंस में सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रक का केबिन जलकर स्वाहा, मची अफरा-तफरी

jharkkhand-government-झारखंड के 117 अंचलाधिकारियों को शोकॉज, दाखिल खारिज नहीं करने का आरोप

jharkkhand-government-झारखंड के 117 अंचलाधिकारियों को शोकॉज, दाखिल खारिज नहीं करने का आरोप

tata-steel-trade-apprentice-टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस के बहाल होने वालों के लिए बड़ा फैसला, बहाल नहीं हो पाये अप्रेंटिस के परिवार को मिलेगी टीएमएच व मेडिकल की सुविधाएं, जानें क्या हुआ समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News