
रांची : झारखंड के लिए मंगलवार 24 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इसकी वजह है कि मंगलवार को दो अहम काम होगा. पहला तो 24 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बैठक बुलायी है. इस बैठक में उद्योग विबाग और कार्मिक विभाग के कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है जबकि पारा शिक्षकों के स्थायीकररण, कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर कई अहम फैसले लिये जायेंगे. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 3 सितंबर को शुरू होने जा रहा है. इसको देखते हुए कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है. सत्र शुरू होने के पहले यह अंतिम बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेंगे, जिसमें कई मसलों को मंजूरी दी जा सकती है.
दूसरी ओर, 24 अगस्त को झाविमो के भाजपा में विलय के मसले पर सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में होगा. दसवीं अनुसूचि के तहत भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के मामले में सुनवाई शुरू की गयी है. इसकी तैयारियों को पूरी की गयी है. इस मसले में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, झामुमो विधायक भूषण तिर्की और माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है.




