बोकारो : झारखंड के बोकारो में सीडब्लूसी से मिली नोटिस के बाद प्रिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का एक परिवार अपनी पुत्री की शादी बचाने के लिए बीती रात तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटता रहा. इसलिए चक्कर काटा गया की उनकी पुत्री की शादी एक मार्च को ही है. पिता अपनी पत्नी, अपनी बुजुर्ग मां, हाथों में मेहंदी लगी पुत्री के साथ अन्य परिजनों को लेकर उपायुक्त के आवास के बाद चास एसडीओ के गोपनीय कार्यालय सह आवास भी गये, लेकिन वहां अधिकारियों से नहीं मिल पाए. एसडीओ के आवास से लौटने के दौरान कैंप-2 स्थित बोकारो कोर्ट के द्वार पर पिता ने बताया कि 1 मार्च को ही उनकी पुत्री की शादी है और उन्हें नोटिस 28 फरवरी की शाम 6 बजे मिलता है. नोटिस मिलते ही वह भागे-भागे पिंड्राजोरा थाना पहुंचे. पुलिस ने जांच होने तक शादी नहीं करने की बात कही. जिससे वह चिंतित हो गए. घर पर मेहमान भरे हुए हैं, लड़की का लग्न भी हो गया है, सारी तैयारियां पूरी हो गई है और उन्हें शादी रोकने का प्रशासन की ओर से आदेश मिलता है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
देर रात उक्त परिवार मायूस होकर वापस अपने घर लौट जाते हैं. पिता ने कहा कि वह अधिकारियों को दिखाने के लिए अपनी पुत्री को भी साथ लाएं है. लेकिन अधिकारियों से नहीं मिल पाए. उन्होंने कहा कि बेटी का उम्र 20-21 साल है उनके घर में मेहमान, सामान, घर के सामने पंडाल सब लग गया है सारा सामान कर्जा लेकर खरीदा गया है अब पुलिस बोल रही है कि शादी रोका जाए. पिता ने कहा है कि इस घर से या तो मेरी बेटी का डोली निकलेगा नही तो उनकी अर्थी. (नीचे भी पढ़ें)
क्या है मामला : दरअसल बोकारो जिले के बाल संरक्षण समिति को टोल फ्री नंबर 1098 से शिकायत मिलती है कि पिंड्राजोरा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है. बाल संरक्षण समिति ने इसमें आगे की कार्रवाई का आदेश सीडब्ल्यूसी को दी. सीडब्ल्यूसी ने क्षेत्रीय बाल संरक्षण के पदाधिकारी चास बीडीओ को आगे की कार्रवाई का आदेश दिया. बीडिओ ने इस मामले की जांच का अगला आदेश पिंड्राजोरा थाना पुलिस को दी है. पुलिस ने उक्त नोटिस परिजनों तक पहुंचा दिया. शादी रोकने की बात सुनते ही उक्त परिवार मायूस हो गया है. पिता ने कहा कि वह किसी तरह लोन आदि लेकर पुत्री की शादी कर रहे हैं और किसी अनजान व्यक्ति के साजिश पर खुशहाल भरे माहौल को गमगीन किया जा रहा है.
पिता ने कहा कि उनकी लड़की बालिग है और वह इसका प्रमाण शादी के दिन ही पहुंचने वाले अधिकारियों को देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सीडब्ल्यूसी ने क्या कहा :
इस मामले में सीडब्ल्यूसी बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें अक्सर अनजान व्यक्ति के द्वारा ही की जाती है. पिंद्राजोरा वाले मामले में 28 फरवरी को ही शिकायत मिली है और तुरंत ही पत्राचार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. माता-पिता अगर आर्थिक परिस्थितियों के कारण ही सही नाबालिग पुत्री की शादी कराते हैं तो यह उसके अधिकार का हनन होगा. अगर पुत्री के बालिग होने का प्रमाण दे दिया जाता है तो शादी होने में किसी को आपत्ति नहीं होगी. फिलहाल इस मामले में गहराई से जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी है. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी किसी की ओर से भेजी गई नोटिस वरीय पदाधिकारियों के अलावा परिजनों को भी भेजी गई है. अगर नाबालिग की शादी होती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.














