चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा गांव निवासी जोबारानी सिंह 48 ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. कीटनाशक दवा पीने के कारण जबारानी सिंह की तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार जोबारानी सिंह और उसके पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिस कारण गुस्से में आकर जोबारानी सिंह ने घर में रखें कीटनाशक दवा को पी ली. कीटनाशक पीते ही उसकी तबेयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया.



