रांची : कोविड के बाद एक और फ्लू ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. इस फ्लू का नाम एच3एन2 इंफ्लूएंजा है. इसे हॉन्ग कॉन्ग फ्लू भी कहा जाता है. त्यौहार के बाद लोग अपने अपने घर लौटने लगे हैं. झारखंड में भी लोगों का आना लगा हुआ है. इसलिए इस फ्लू के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा हैं. लंबे समय तक खांसी, सांस फूलना औऱ थकान इसके लक्षण है. देश में दो लोगों की मौत की खबर भी हैं. एक व्यक्ति हरियाणा और दूसरा व्यक्ति कर्नाटक का बताया जा रहा है. कर्नाटक सरकार ने एच3एन2 इनफ्लूएंजा के फैलने के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों से मास्क से मुंह और नाक ढकने की सलाह दी है. साथ ही बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
कर्नाटक के हासन में 82 साल के एक बुजुर्ग ने इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवाई है. बताया जा रहा है कि देश में यह एच3एन2 इंफ्लूएंजा से मौत का पहला मामला है. अभी देश में कुल 90 एच3एन2 के केस हैं. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. सतर्क रहकर इस फ्लू से बचा जा सकता है. साथ ही मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि यह वायरस काफी संक्रामक है और खांसने, छींकने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर काफी तेजी से फैलता है. इसलिए डॉक्टर सतर्क रहने की सलाह दे रहें है. कुछ दिनों में अगर आराम ने मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर के सलाह पर अपनी आरटीपीसीआर टेस्ट करवानी चाहिए. मास्क का प्रयोग करने और साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का बात डॉक्टरों ने कही हैं.










