
जमशेदपुर : इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया. उनकी यूनियन झारखंड स्टील मेटल माइंस इंप्लाइज यूनियन का चुनाव हुआ, जिसमें राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया गया. यह यूनियन वेबको यूनिट की मान्यता प्राप्त यूनियन है, जहां पहले से ही राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में यूनियन है. इस यूनियन की ओर से इससे पहले 20 फीसदी बोनस कर्मचारियों को दिलाया गया था, जिससे कर्मचारी काफी खुश है. इस यूनियन का चुनाव होने के बाद राकेश्वर पांडेय ने अपनी कमेटी का भी ऐलान कर दिया, जिसमें परमानंद कुमार पात्रों को उपाध्यक्ष, परमेश्वर महतो को सचिव, बबलू मार्डी को कोषाध्यक्ष और भोगन चरण के साथ अमन हांसदा को कमेटी मेंबर चुना गया.





