
रांची: 7वीं-10वीं जेपीएससी पीटी की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से विवाद शुरु हो गया. इसके बाद से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. रांची के मोरहाबादी में कई दिनों से परीक्षा रद्द् करने की मांग पर अड़े हैं. (नीचे भी पढ़े)

मंगलवार को भी मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका में प्रदर्शन करने के लिए एकजुट हुए. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसके बाद तितर-बितर हो गए. अभ्यर्थियों ने बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही के नेतृत्व में आगे बढ़कर जेपीएससी भवन का घेराव किया. (नीचे भी पढ़े)
अभ्यर्थियों के साथ समर्थन में बीजेपी के विधायक के कई भी धरना दे रहे हैं. अभ्यर्थियों ने जेपीएससी चेयरमैन अमिताभ चौधरी की ओर से मिलने का समय दिया गया है. इस समय अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी अमिताभ चौधरी से मिलने पहुंचे हैं. (नीचे भी पढ़े)

जेपीएससी कार्यालय में कुल 11 लोग अंदर गये हैं, जिसमें भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, भानू प्रताप शाही, देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव के साथ 5 छात्र डेलीगेट्स को अपनी मांग रखने के लिए जेपीएससी भवन में जाने की अनुमति दी गयी है. वहीं जेपीएससी ऑफिस की गेट पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.इसकेलिए जेपीएससी के चेयरमैन ने चार दिनका समय मांगा है.




