• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand-Khatiyan-Johar-Yatra-Gadhwa : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा से शुरू की खतियानी जोहार यात्रा, कहा-हमारी सरकार ने विपक्षियों के सीने में खतियान और ओबीसी आरक्षण की जो कील जो ठोकी है उसका दर्द नहीं जा रहा, और क्या कहा पढ़ें और देखें-Video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

अभय तिवारी / गढ़वा : गढ़वा मे 1932 का खतियान और ओबीसी आरक्षण की कील जो हमारी सरकार ने विपक्षियों के सीने में ठोकी है, उसका दर्द नहीं जा रहा है। यही कारण है कि विपक्षी हमारी सरकार को गिराने के लिए ईडी सीबीआई का सहारा लेकर हमेशा षड्यंत्र रच रहे हैं। मगर हमारा गठबंधन कभी इनके षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देगा। उक्त बातें गुरुवार को गढ़वा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खतियान जोहार यात्रा की शुरुआत करते हुए कही। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां अपने कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस के नेता बादल पत्रलेख, सरकार में शामिल राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा स्थानीय विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में दीप प्रज्वलित कर खतियान जोहार यात्रा की शुरुआत की। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 35-40 वर्षों के लंबे संघर्ष तथा आंदोलन में हजारों लोगों की द्वारा जान न्योछावर करने के बाद हमें झारखंड राज्य तो मिला, मगर झारखंड बनने के बाद 20 वर्षों से यहां की सत्ता वैसे ही लोगों के हाथ में चली गई, जो झारखंड के विरोधी थे तथा जिन्होंने यहां के लोगों का शोषण किया था। झारखंड राज्य के घोर विरोधी लोगों के हाथ में जब सत्ता लगी तो उन लोगों ने पिछले 20 साल तक इस राज्य को दिल्ली तथा गुजरात में बैठकर लूटने का काम किया। यहां के मजदूर लाखों की संख्या में पलायन करने को विवश थे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि ऐसे लोगों ने राज्य में हाथी उड़ाने तथा सोने की थाली में बड़े-बड़े लोगों को सिर्फ खिलाने का काम किया। ऐसी प्रतिकूल परिस्थिति में 2019 में जब हमारी सरकार बनी तो 2 साल कोरोना के कारण परेशानी हुई। हमने हवाई जहाज से लेकर ट्रेनों के माध्यम से देश ही नहीं विदेशों से भी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाया तथा दीदी किचन के माध्यम से उन्हें भूखों मरने से बचाया। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 1 साल से जब हम विकास करने लगे तो विपक्षियों को पेट में दर्द होने लगा। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इनके हाथ में है। जिसके माध्यम से मेरे ऊपर उलूल-जुलुल बयान देकर मेरी छवि को खराब किया जा रहा है, क्योंकि मेरे द्वारा जो आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों तथा कमजोर लोगों का विकास किया जा रहा है वह इन्हें पच नहीं रहा है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आपके द्वार आपकी सरकार कार्यक्रम के जरिए वृद्धों, विधवाओं तथा दिव्यांगों को पेंशन उपलब्ध कराने का काम किया। जेपीएससी के माध्यम से ढाई सौ अधिकारियों की नियुक्ति करायी। यहां के लोगों की तकलीफ को देखते हुए पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पुलिस के जवान, अनुबंध कर्मी समेत पेंशन की योजना लागू कर सभी लोगों के लिए जब बेहतर काम शुरू किया तो इनकी परेशानी और बढ़ गई। लिहाजा मेरे ऊपर तरह तरह के षड्यंत्र रच कर झूठा आरोप लगा रहे है। (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री का गढ़वा पहुंचने पर मंत्री, आयुक्त, डीआईजी, डीसी, एसपी व अन्य ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पलामू प्रमंडल के गढ़वा पहुंचने पर स्थानीय हेलीपैड पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त रमेश घोलप, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुके व गढ़वा की प्रसिद्ध देवी माँ गढ़देवी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। (नीचे भी पढ़ें)

साथ में जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल व अन्य उपस्थित थे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री सोरेन समेत अन्य मंत्री एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम के मुख्य स्थल (गोविंद उच्च विद्यालय) पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री एवं उपस्थित मंतियों ने लोगो को संबोधित किया। मुख्यमंत्री द्वारा बहुद्देश्यीय नव निर्मित नगर भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन, मंत्री श्री भोक्ता एवं मंत्री श्री बादल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand cm hemant soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
खबर

Jharkhand cm hemant soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

August 29, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट बंद होने से मरीज व परिजन फंसे, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट बंद होने से मरीज व परिजन फंसे, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

August 29, 2026
jamshedpur Sai Bhajan- कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साईं संध्या भजन का आयोजन,भोग का किया गया वितरण
खबर

jamshedpur Sai Bhajan- कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साईं संध्या भजन का आयोजन,भोग का किया गया वितरण

August 29, 2026
Next Post

Saraikela-Love-Affairs : सरायकेला में प्रेम प्रसंग में लुटी युवती को न तो पंचायत और न ही थाने से मिला इंसाफ, अपने ही समाज के युवक से प्रेम करना पड़ा महंगा, यौन शोषण के बाद शादी से किया इन्कार, युवक ने पंचायत के फैसले को दरकिनार कर फिर युवती को बरगलाया व शादी रचायी, उसके बाद क्या किया-पढ़ें

Jamshedpur-Red-Cross-Society : समाजसेवी स्वर्गीय चंदूलाल भालोटिया की पुण्यस्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर आयोजित, 112 यूनिट रक्त संग्रह, 10 बार से अधिक एसडीपी डोनेशन करने वाले 20 दानदाता सम्मानित, एक ने किया एसडीपी डोनेशन

Jamshedpur-Red-Cross-Society : समाजसेवी स्वर्गीय चंदूलाल भालोटिया की पुण्यस्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर आयोजित, 112 यूनिट रक्त संग्रह, 10 बार से अधिक एसडीपी डोनेशन करने वाले 20 दानदाता सम्मानित, एक ने किया एसडीपी डोनेशन

Jamshedpur-Rural-Accident : चाकुलिया के केंदाडांगरी में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News