लातेहार: लातेहार जिले के बालुमाथ थाना अंतर्गत खारटिया गांव में गुरुवार को मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंस गई. इस दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. चारों महिलाएं चतरा के सिमरिया थाना अंतर्गत चोरबोरा गांव की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि उक्त गांव की दर्जनों महिलाएं ट्रैक्टर से खरटिया गांव माटी लेने आई थी. यह मिट्टी घर लिपने के काम में आती है. मिट्टी खोदने के दौरान वहां सुरंगनुमा गड्ढा हो गया. (नीच भी पढ़े)
महिलाएं मिट्टी खोदने सुरंग के अंदर घुसी थीं, तभी माटी की चाल भरभरा कर गिर गई. जिससे चारों महिला घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू मौके पर पहुंचे. उन्होने ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक इलाज किया. इनमें से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.




