• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-lockdown-2.0-झारखंड में लॉकडाउन 2.0 लागू हुआ, दोपहर दो बजते ही गिरने लगे शटर, जमशेदपुर में पुलिस ने दिखायी सख्ती, ली दुकान खोले रखने वालों की खबर, जानें लॉकडाउन में क्या है बंदिशें, कौन 2 बजे के बाद भी खुलेगा और कौन 2 बजे के बाद बंद कराये गये

jharkhand-lockdown-2.0-झारखंड में लॉकडाउन 2.0 लागू हुआ, दोपहर दो बजते ही गिरने लगे शटर, जमशेदपुर में पुलिस ने दिखायी सख्ती, ली दुकान खोले रखने वालों की खबर, जानें लॉकडाउन में क्या है बंदिशें, कौन 2 बजे के बाद भी खुलेगा और कौन 2 बजे के बाद बंद कराये गये
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
दोपहर दो बजे के बाद बंद साकची बाजार की दुकानें.

जमशेदपुर : झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से गुरुवार से आंशिक लॉकडाउन पार्ट 2 की घोषणा की गयी है. 22 मई से 29 मई तक चले स्वस्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बाद अब नई गाइडलाइंस 6 मई तक के लिए प्रभावी हो गया है. इसके तहत जरूरी सेवाओं को छोड़ राज्य में सभी दुकानें अब सुबह छः बजे से दो बजे तक ही खुली रहेंगी. इधर जमशेदपुर में पहले दिन सुबह बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसे लॉक डाउन मानकर जरूरी रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने नियम को ताक पर रखकर निकल पड़े. वहीं दोपहर बाद प्रशासन सक्रिय हुई और बाजारों को जबरन बंद कराने में जुट गई. पहले दिन थोड़ी सख्ती दिखाने के बाद लोग वापस लौटे. साथ ही कारोबारियों को चेतावनी देकर बंद कराया गया. गौरतलब है, कि जमशेदपुर में कोरोनावायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. हर दिन मौत के आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं. जिला प्रशासन के बार-बार अनुरोध करने पर भी लोग मानने को तैयार नहीं है. ऐसे में प्रशासनिक सख्ती ही एकमात्र विकल्प बची हुई है. हालांकि शहर में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है, और चौक चौराहा गलियों और बाजारों में गश्त तेज कर दी गई है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

जमशेदपुर के साकची बाजार में बंद का हाल.

झारखंड राज्य सरकार के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने एवं संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से अधिसूचित “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” की अवधि 29 अप्रैल 2021 पूर्वाह्न 6:00 बजे तक को विस्तारित करते हुए आगामी 06 मई 2021 पूर्वाह्न 6:00 बजे तक लागू करने के आदेश के आलोक में पूरे राज्य के हर जिले में डीसी व एसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत अनुदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति प्रदान की गई है जो निम्न प्रकार से हैं-
(1). पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत निम्नलिखित दुकान/प्रतिष्ठान/कार्यालय को छोड़कर अन्य सभी बंद रहेंगे।
★ दवा दुकानें, हेल्थ केयर एवं चिकित्सा उपकरणों से जुड़ी दुकानें।
★ जन वितरण प्रणाली की दुकानें अपराह्न 2:00 बजे तक खुले रहेंगे।
★ पेट्रोल पंप, एलपीजी एवं सीएनजी आउटलेट।
★ ग्रॉसरी स्टोर अपराह्न 2:00 बजे तक खुले रहेंगे एवं इनमें होम डिलीवरी की प्राथमिकता रहेगी।
★ होलसेल दुकान/फल-सब्जियां/अनाज/दूध/डेयरी प्रोडक्ट/पशुचारा/खाने-पीने की दुकान/मिठाई की दुकान अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेंगी।
★ होटल एवं रेस्टोरेंट खुले रहेंगे जिसमें होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। होटल एवं रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।
★ नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर स्थित ढाबे खुले रहेंगे।
★ सभी प्रकार के माल ढुलाई के लिए परिवहन व्यवस्था जारी रहेगी। वैसी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान जो परिवहन और सामानों के लॉजिस्टिक से जुड़े हैं, जारी रहेंगे।
★ कृषि एवं कृषि से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेगी, खेतीबाड़ी के सामान की दुकान अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेगी।
★ औद्योगिक एवं खनन कार्य की गतिविधियां जारी रहेगी।
★ निर्माण से जुड़ी गतिविधियां जिनमें मनरेगा की गतिविधियां भी शामिल है उन्हें अनुमति रहेंगी, निर्माण सामग्री बेचने वाली दुकानें अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेंगी।
★ ई-कॉमर्स सेवाएं जारी रहेगी (डिलीवरी एंड पिकअप) ये अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेगी।
★ जानवरों की देखभाल से जुड़ी दुकानें अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेगी।
★ शराब दुकान/वाहन के वर्कशॉप एवं गैराज अपराह्न 2:00 बजे तक खुले रहेंगे।
★ भारत सरकार एवं उससे जुड़े उपकरणों के दफ्तर में 50% उपस्थिति के साथ अपराह्न 2:00 बजे तक खुली रहेंगी।
★ कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस खुली रहेंगी।
★ बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थाएं, बीमा कंपनियां एवं सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकर्स अपना कामकाज अपराह्न 2:00 बजे तक कर सकेंगे।
★ राज्य सरकार के स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग, गृह एवं कारा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन कार्यालय, समाहरणालय, नगर निकाय, बीडीओ/सीओ/सीडीपीओ एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में 50% उपस्थिति के साथ अपराह्न 2:00 बजे तक खुले रहेंगे, शेष कर्मी वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करेंगे।
★ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कार्यालय खुले रहेंगे।
★ कुरियर सेवा भी खुले रहेंगे।
★ पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस खुली रहेंगी।
★ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे।
★ कोविड-19 रोकथाम में कोई कार्यालय/दुकान/प्रतिष्ठान उपायुक्त को जरूरी लगने/पाए जाने पर खुले रहेंगे
(2). सभी धार्मिक स्थान एवं पूजा स्थल खुले रहेंगे, परंतु वहां आमजनों को जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
(3). सभी इनडोर एवं आउटडोर स्थानों पर 5 व्यक्तियों से अधिक का जमावड़ा नहीं होगा, शादी/विवाह जैसे कार्यक्रमों में 50 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होंगे। श्राद्ध/अंतिम संस्कार आदि जैसे कार्यक्रमों में 30 लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो सकेंगे।
(4). सभी प्रकार के मेला एवं प्रदर्शनी पर रोक रहेगी।
(5). स्कूल/कॉलेज/आईटीआई/स्किल डेवलपमेंट सेंटर/कोचिंग क्लासेस/ट्यूशन क्लासेस/ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे, परंतु छात्र छात्राओं को डिजिटल कंटेंट/ऑनलाइन एजुकेशन मुहैया कराई जाएगी।
(6). झारखंड सरकार तथा उनके विभिन्न प्राधिकारों द्वारा संचालित सभी प्रकार की परीक्षाओं पर रोक रहेगी।
(7). सभी आईसीडीएस सेंटर(आंगनवाड़ी केंद्र) बंद रहेंगे, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।
(8). धार्मिक जुलूस समेत सभी प्रकार के जुलूस एवं रैली पर प्रतिबंध रहेगा।
(9). सिनेमाघर/मल्टीप्लेक्स/सभाकक्ष/ स्टेडियम/जिम्नेजियम/स्विमिंग पूल/पार्क बंद रहेंगे।
(10). बैंक्वेट हॉल का उपयोग शादी या अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों के अलावा किसी भी अन्य उद्देश्य के लिए या कोविड-19 के नियंत्रण के लिए नहीं किया जाएगा।
(11). दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए हवाई/ट्रेन यात्रा के लिए लोगों को पूर्वाह्न 6:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आवाजाही की अनुमति रहेगी, केवल स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सेवाएं, अंतिम संस्कार संबंधी कार्य, विवाह कार्य, रेस्तरां से भोजन वितरण, हवाई/रेल/अंतर्राज्यीय बस संबंधी यात्रा, कोविड-19 के रोकथाम से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्ति एवं विशेष परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी के माध्यम से प्राप्त अनुमति वाले व्यक्तियों की आवाजाही के लिए अपराह्न 3:00 बजे से पूर्वाह्न 6:00 बजे तक की अनुमति रहेगी। हवाई/ट्रेन यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र एवं ट्रेवल डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य रहेगा।
(12). सार्वजनिक परिवहन की अनुमति रहेगी।
(13). किसी भी सरकारी दफ्तर/धार्मिक स्थल/पूजा स्थल/रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट/बस स्टैंड/टैक्सी स्टैंड/ऑटो रिक्शा स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के आने-जाने पर रोक जारी रहेगा। (नीचे देखें बंद की तस्वीरें. )

जमशेदपुर के जुगसलाई में बंद कराती पुलिस.
जमशेदपुर के जुगसलाई में खुली दुकान को बंद कराते पुलिसवाले.
पुलिस की हो रही गश्ती, जुगसलाई बाजार का दृश्य.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

jamshedpur police action- जमशेदपुर में नशे व अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 55 अपराधी गिरफ्तार
खबर

jamshedpur police action- जमशेदपुर में नशे व अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 55 अपराधी गिरफ्तार

August 12, 2026
jharkhand high court-जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
खबर

jharkhand high court-जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

August 12, 2026
saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश
खबर

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

August 12, 2026
Next Post
jamshedpur-criminals-arrested-कदमा में युवती के साथ छेड़खानी करने वाले तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार, लड़की को पिस्तौल के बट से मारकर कर दिया था घायल

jamshedpur-criminals-arrested-कदमा में युवती के साथ छेड़खानी करने वाले तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार, लड़की को पिस्तौल के बट से मारकर कर दिया था घायल

jharkhand-bjp-shocked-झारखंड भाजपा में शोक की लहर, खबर पाते ही सुबह 5 बजे ही पहुंच गये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर से भाजपा ने पार्टी ध्वज ओढ़ाकर किया नमन, चक्रधरपुर भेजा गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का शव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, जमशेदपुर के नेताओं ने भी शोक जताया, एक क्लिक में पढ़े, किसने क्या कहा

Adityapur-Gamharia-Theft : आदित्यपुर और गम्हारिया में ट्रक से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

Adityapur-Gamharia-Theft : आदित्यपुर और गम्हारिया में ट्रक से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News