
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया पार्क के पास रामनगर निवासी युवती के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इधर गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनो से थाने में पूछताछ कर रही है. पुलिस गुरुवार की शाम तक मामले का खुलासा कर देगी. मामले के संबंध में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि युवती द्वारा शिकायत कि गई थी कि तीन युवक उसे जबरन बलात्कार करने की नियत से झाड़ियों में ले गए थे. विरोध करने पर उनमें से एक ने उसपर पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया था. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी युवती के पहचान के ही है. जहां तक घटना में पिस्टल के बट से मारने की बात है तो इसकी जांच की जा रही है. बता दे कि पीड़िता ने कदमा थाना में तीन युवकों के खिलाफ आरोप लगाया था कि तीनों युवक 26 अप्रैल की शाम उसे भाटिया पार्क के पास झाड़ियों में ले गए जहां उन्होंने बलात्कार का प्रयास किया. विरोध करने पर पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया था.





