जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 13 अप्रैल को होनेवाला है. इसके लिए नियुक्त मुख्य चुनाव संयोजक विनय सरावगी ने विभिन्न जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. मुख्य चुनाव संयोजक श्री सरावगी की ओर से जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पीठासीन पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा है कि चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश उनकी ओर से शीघ्र ही जारी किया जाएगा. उन्होंने नव नियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों को अपने स्तर से मतदान के लिए उचित स्थान का प्रबंध कर लेने का निर्देश देते हुए आगामी 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान कराने का प्रबंध करने काो भी कहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य चुनाव संयोजक द्वारा पीठासीन पदाधिकारियों की जारी सूची के अनुसार संतोष अग्रवाल को पूर्वी सिंहभू्म, जमशेदपुर का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह घाटशिला के लिए फकीर चंद अग्रकवाल, सरायकेला के लिए प्रदीप चौधरी एवं बजरंग लाल चिरानियां को पश्चिमी सिंहभूम का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा ताराचंद जैन को देवघर, राजेंद्र मेहारिया को दुमका, विजय परशुरामका को गोड्डा, नंदकिशोर शर्मा को साहेबगंज, पवन जैन को पाकुड़, शिव प्रकाश मेहारिया को जामताड़ा, रंजीत डालमिया को मधुपुर, राजकुमार मारू को रांची, उदय भाला को खूंटी, अमरनाथ बमलिया को सिमडेगा, पद्म कुमार साबू को गुमला, शिव प्रसाद राजगढ़िया को लोहरदगा, गोविंद मेवाड़ को रामगढ़, सुरेश अग्रवाल को हजारीबाग, मधुसूदन दारुका को कोडरमा, शंकर तुलस्यान को चतरा, केदार मित्तल को धनबाद, अशोक जैन पांड्या को गिरिडीह, शिवहरि बंका को बोकारो, ओमप्रकाश अग्रवाल को लातेहार, सुरेश उदयपुरिया को डाल्टनगंज एवं कृष्णलाल रुंगटा को चिरकुंडा का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.














