जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. 9 जुलाई को कोलकाता में आयोजित सम्मेलन की सर्वोच्च नीतिनिर्धारण अखिल भारतीय समिति के बैठक में सम्मेलन के संविधान की धारा 10(1) के अंतर्गत दीपक पारीक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चुना गया. दीपक पारीक मारवाड़ी समाज में विभिन्न पदो पर रहते हुए सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर चुके है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा से शुरू कर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन तक का लक्ष्य तय किया है. दीपक पारीक बतौर जिला उपाध्यक्ष, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं. पारीक ने समाज में एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप से अपनी पहचान बनाई है. उनके मनोनीत होने पर सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, संयुक्त महामंत्री अजय चेतानी, अनुशासन समिती के चेयरमैन अशोक चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रांतीय प्रवक्ता आकाश शाह, साकची साखा अध्यक्ष सुरेश कांवटिया, श्याम सुंदर अग्रवाल समेत कई अन्य पदाधिकारियों एवं शाखा अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया.




