
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान के आवासीय कार्यालय में डिस्टेंस का पालन करते हुए क्रॉस रोड नंबर 14 जवाहर नगर में दुआओं का आयोजन किया गया। दुआओं में झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्त को जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने के लिए दुआएं की गई और कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी गयी. इसके साथ ही पूरे भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई-बहनों और माताओं को जो लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं सभी के लिए जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गयी. मुख्य रुप से हाजी अब्दुल लतीफ़, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद जा़हिद, मोहम्मद साकिब, अयूब खान, शेख अब्दुल रऊफ, मोहम्मद रमीज़, मोहम्मद अयूब अंसारी, मोहम्मद काशिफ़, मोहम्मद अहफाज़, मोहम्मद आकि़ब, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद इफ़तका़र, मोहम्मद अलाउद्दीन आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना
जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वस्थ होने की कामना की गयी. इस दौरान मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई. इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक कार्यालय सोनारी प्रभारी बबन शुक्ला, सोनारी थाना कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, सुकू चौहान, संतोष जैन, नवीन शुक्ला, सूरज हरपाल, बिनोद रजक, विनोद साहू, रवीलाल, मुन्ना सिंह, राजेश पाठक, राजेश कुमार, दीपक यादव (कल्लू), प्रवेश सिंह, कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष उषा यादव, बेबी सिंह मुंडा, शिल्पी चक्रवर्ती, सूनैना देवी, गुड्डी देवी समेत अन्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

ऑटो यूनियन के सदस्यों ने मंदिरों में की पूजा अर्चना
सरायकेला-खरसावां ऑटो यूनियन और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में कामना की गई. जिसके लिए सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 4 के शिव मंदिर और गम्हरिया पंचायत के राधे कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की गई. इस कार्यक्रम में सुनील, छोटू, राजू, प्रदीप, उमेश, राजकुमार, अमित,साधु, लखींद्र, अजय, पवन, बच्चू, सोनू, मुंडा, कमलेश, रणधीर, सूरज, पंकज, आशिष, पप्पू, ओम सिंह, दीपक, गुरुदेव, संजय, अमर, गौतम, अमरजीत, पूनम देवी, वीणा देवी, रेशम देवी उपस्थित रही. (नीचे भी पढ़ें)

चूना शाह बाबा के मजार पर चढ़ाया गया चादर
हजरत अब्दुल रहीम उर्फ चूना शाह बाबा के बिष्टूपुर दरगाह में सोमवार को बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में चादरपोशी कर कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना किया की झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड के लोगों की सेवा कर सके. बढ़ती ठंड को देखते हुए चादर पोशी के बाद मजार के बाहर बैठे लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस के वरीय महामंत्री मनोज झा, मुकेश कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी, राशनिंग विभाग के प्रभारी कैलाश रजक,परविंदर सिंह, लखविंदर करवा, मनोज कारवां, सुमित सोनकर, जै सी महंती, सुरेंद्र रजक, कलीम खान उपस्थित रहे.












