जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के विकास कार्यो से घबराकर जबरदस्त तरह से भाजपा गिरकर घिनौना खेल कर रही है. मंत्री जब से मानगो फ्लाईओवर, एमजीएम अस्पताल पुनर्निर्माण, अन्तरराष्ट्रीय स्तरीय बस अड्डा के अलावे विश्व के पटल पर सोनारी दोमुहानी में स्वर्णरेखा नदी पर गंगा आरती का सफल आयोजन के तुरंत बाद ही योजनाबद्ध तरह से विपक्षी पार्टी घिनौनी योजनाए बना कर मैदान में उतरी है. राजनीति प्रतिद्वंदिता में भाजपा के वाट्सएप यूनिवर्सिटी के दक्ष लोग इतना घिनौना हरकत करेंगे, यह सोच से परे है. (नीचे भी पढें)
इस बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के राजनैतिक सलाहकार जम्मी भास्कर ने मंत्री की छवि खराब करने के लिए जारी किए गए एडिटेड वीडियो क्लिप को उच्चस्तरीय षड्यंत्र बताया है. जम्मी भास्कर ने कहा कि बन्ना गुप्ता के द्वारा मेरिन ड्राइव, फ्लाईओवर एवं एमजीएम सहित झारखंड में स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने के प्रस्तावित विकास कार्यो के माध्यम से मंत्री बन्ना गुप्ता की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ने मंत्री की छवि खराब करने के लिये षड्यंत्र रचकर एडिटेड वीडियो जारी किया है, पुलिस प्रशासन उच्चस्तरीय जांच कर षड्यंत्रकारियो पर कानूनी करवाई करे. इस संदर्भ में कल शाम 4 बजे काँग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेगी.



