जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित श्यामदेवा ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय देवंती देवी जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 110 सदस्यों ने रक्तदान किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, देवेंद्र सिंह, ललन दिवेदी, नीरज सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा धर्मेंद्र प्रसाद, विनोद राय, उपेंद्र गिरी, सुशील पांडेय, रतन महतो, अतुल प्रभात, सुधीर तिवारी, आलोक दुबे, अशोक दुबे, अमरिंदर मलिक, अतुल चंद्रा, भूनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,शिव शंकर सिंह से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं अन्य सदस्यों में शत्रुघ्न सिंह,प्रजेश,अरुण उपाध्याय,अजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत वर्मा,विनोद ओमंग, लोकेश साहू, गंगाधर , रोहित पांडे, राघव कुमार,नीरज देवांगन, मनीष साहू, राकेश कुमार ,शरद मंडल, मनोज मुखी पांडे ,इंद्रजीत मेहता , मनोज दास ने अहम भूमिका निभायी. जमशेदपुर ब्लड बैंक से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देने आए डा एन झा, त्रिलोचन बाग, धीरज, चंदन, तापस, पिंटू मालाकार, गौरी मुखर्जी, तरुण कांति घोष, मन्नत सेन, कल्याण राय, अशोक महतो को एलोवेरा का पौधा से सम्मानित किया गया.




