रांची : झारखंड की सत्ताधारी झामुमो ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. इसके तहत गुरुजी शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है. पिछले दिनों हुई 13वें केंद्रीय महाधिवेशन नयी कमेटी को मंजूरी दी गयी थी. नयी कमेटी में कोल्हान के भी कई लोगों को जगह दी गयी है. सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी को पार्टी का महासचिव जबकि उनके विधायक बेटे जगत मांझी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. इसी तरह ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो को उपाध्यक्ष, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती को सचिव, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को प्रवक्ता बनाया गया है. मंत्री और चाईबासा से विधायक दीपक बिरुआ, मोहन कर्मकार, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, पूर्व सांसद सुमन महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर के झामुमो नेता राजू गिरी और सरायकेला के नेता गणेश चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें उपाध्यक्ष के तौर पर विधायक नलीन सोरेन, प्रोफेशर स्टीफन मरांडी, गुरुजी शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, विधायक सविता महतो, सांसद सरफराज अहमद, विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री रामदास सोरेन, महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य बनाया या है. वहीं, फागु बेसरा, सांसद जोबा मांझी, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर को भी महासचिव बनाया गया है. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, मनोज कुमार पांडेय और सांसद हेमलाल मुर्मू को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. बिनोद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सचिव के पद पर नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा, विधायक समीर मोहंती बनाये गये है. मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्र चमरा लिंडा, मंत्री योगेंद्र महदो, सांसद विजय हांसदा, सांसद महुआ माजी, विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ कमल नयन सिंह, निरेल पूर्ति, विधायक दशरथ गगराई, विधायक सह मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, पूर्व सांसद सुमन महतो, मिजामुद्दीन अंसारी, विधायक सुखराम उरांव, विधायक भूषण तिर्की, विधायक मंगल कालिंदी, जिगा सुसरण होरो, विधायक संजीव सरदार, विधायक विकास सिंह मुंडा, राजू गिरी, गणेश चौधरी, एमटी राजा, धनंजय सोरेन, लोक सोरेन, विधायक डॉ लुइस मरांडी, उदय शंकर सिंह, विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, विधायक उमाकांत रजक, विधायक जगत मांझी, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है.











