• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jharkhand mukti morcha stand for singhbhum – कोल्हान का बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, झामुमो ने 2024 के लिए सिंहभूम लोकसभा सीट पर ठोकी दावेदारी, सीएम से मिलेंगे कोल्हान के झामुमो विधायक, बैठक में हुआ अहम फैसला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में झामुमो सबसे मजबूत है और पिछले दो कार्यकालों से लगातार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत छः विधानसभा क्षेत्रों में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो का ही कब्जा है. ऐसे में इस लोकसभा क्षेत्र में झामुमो की स्वाभाविक दावेदारी बनती है. अतः 2024 में हर हाल में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से झामुमो ही चुनाव लड़ेगा. बुधवार को चाईबासा जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में सम्पन्न झामुमो पश्चिम सिंहभूम जिला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

डोबरोसाई, चाईबासा स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट के सभागार में सम्पन्न उक्त महत्वपूर्ण बैठक में विधायक दीपक बिरुवा, विधायक निरल पुरती, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव सोनाराम देवगम समेत जिला समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, केन्द्रीय सदस्य तथा जिला अन्तर्गत सभी प्रखंड या नगर अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. जिला समिति द्वारा बहुत जल्द पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को जिला में आम कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराते हुए उक्त प्रस्ताव की लिखित जानकारी दी जाएगी. बैठक में सर्वसम्मति से कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषा की नियमित पढ़ाई हेतु क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों का पद सृजित करने के लिए सरकार से मांग करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके अलावा बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिसमें सम्पूर्ण जिला में एक अभियान के तहत पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. जिला मुख्यालय चाईबासा में सदस्यता शिविर आयोजित करने के साथ ही जिला में प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया जाएगा. सदस्यता अभियान के दरम्यान क्षेत्र में नुक्कड़ सभा आदि का आयोजन कर आम जनता को राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा और इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय जनमुद्दों के खासकर बिजली, पानी, राशन, आवास और स्वास्थ्य सुविधा से सम्बंधित जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला समिति प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम तय करेगा. आगामी 19 मई को बिजली बिल माफी की मांग को लेकर विधायकों के नेतृत्व में जिला का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा. बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा किया गया और निर्णय लिया गया है कि आगामी 04 जून को जिला कोर समिति के बैठक में पार्टी के सभी वर्ग संगठनों का गठन किया जाएगा और केन्द्रीय नेतृत्व को इसका सूची समर्पित किया जाएगा. बैठक में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, विधायक दीपक बिरुवा, विधायक निरल पुरती, झारखण्ड आन्दोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य इकबाल अहमद, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, प्रेम गुप्ता, विकास गुप्ता, संगठन सचिव रंजीत कुमार यादव, चम्बरु जामुदा, मानाराम कुदादा, संयुक्त सचिव इजहार करीम राही, सुनील कुमार सिरका, अजय कच्छप, डोमा मिंज जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, केन्द्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, अभिषेक सिंकु, निसार हुसैन उर्फ डोगर समेत काफी संख्या में जिला कार्यकारिणी सदस्य और प्रखंड/नगर अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur town administration action – जमशेदपुर के नगर निकायों की हलचल, 1. जमशेदपुर अक्षेस : सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर चला अभियान, 2. नालो की सफाई शुरू, 3. जुगसलाई में प्लास्टिक को लेकर चला अभियान, 4. मानगो में पानी के अवैध कनेक्शन कटेंगे, मोटर जब्त

Jamshedpur town administration action - जमशेदपुर के नगर निकायों की हलचल, 1. जमशेदपुर अक्षेस : सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर चला अभियान, 2. नालो की सफाई शुरू, 3. जुगसलाई में प्लास्टिक को लेकर चला अभियान, 4. मानगो में पानी के अवैध कनेक्शन कटेंगे, मोटर जब्त

Jharkhand agriculture progress - कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की अहम बैठक, पदाधिकारियों को दिया आदेश, किसानों का विश्वास जीते कृषि विभाग, किसानों को सरकार बनायेगी आर्थिक तौर पर समृद्ध

Jamshedpur citizens news - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की मेधा सूची के आधार पर आवेदनों की जांच समिति 18 से 20 मई तक जमशेदपुर में करेगी जांच, यह है प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News