
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सड़क अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्रांतर्गत सड़क सुरक्षा बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार सड़क के किनारे होने वाले अतिक्रमण को हटाने के साथ साथ जुर्माना अधिरोपित करने हेतु विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में उड़न दस्ता दल द्वारा कार्रवाई किया गया, जिसमे साकची, कदमा , सोनारी, बिष्टुपुर क्षेत्र स्ट्रेट माइल रोड में अतिक्रमण हटाने का कार्य करते हुए कुल 7 लोगो से 27000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया. नगर प्रबंधक के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल में क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद तिवारी, कृष्णा राम, गणेश राम शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर अक्षेस ने नालों की शुरू की सफाई
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्रांतर्गत बरसात के पूर्व शहर के सभी क्षेत्रों में अवस्थित बड़े एवं मुख्य नालों की विशेष साफ सफाई अभियान विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में प्रारंभ कर दी गई है. इन सभी नालों को हर वर्ष की तरह बारिश के मौसम में होने वाले जाम एवं गंदगी को साफ करने के लिए निकाय के स्वच्छता विभाग को दिशा निर्देश प्राप्त हैं. पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में अवस्थित इन नालों को स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक एवं नगर प्रबंधक के माध्यम से अनुश्रवण एवं सुवैवस्थित की जाएगी. इन सभी नालों की सफाई में 30 मजदूरों की सहायता भी ली जायेगी. पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 38 मुख्य नाले हैं, जिसमें जमशेदपुर अक्षेस के साथ साथ टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम भी मिलकर कार्य कर रही है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

जुगसलाई नगर परिषद ने चलाया प्लास्टिक को लेकर अभियान
जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में दुकान के सामने गंदगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ कुल 500 रूपया जुर्माना वसूला गया. मौके पर नगर प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह, गृह रक्षक संतोष कुमार यादव एवम नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

मानगो में पानी को लेकर मोटर जब्त
मानगो नगर निगम में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश में नगर निगम के गठित टीम द्वारा शंकोसाई की ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों द्वारा जल संयोजन के दौरान लगाने वाले 8 मोटर को जब्त किया गया. मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई में प्रायः आम नागरिकों के द्वारा पानी से संबंधित समस्या का शिकायत प्राप्त हो रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा बताया जा रहा था कि ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा जल संयोजन के दौरान मीटर लगा दिया जाता है इसीलिए नीचे क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है और इन क्षेत्रों में पानी कम मिल पाता है. इसके जांच हेतु उपायुक्त के निर्देश में नगर निगम में जांच दल का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा शंकोसाई एक नंबर रोड क्षेत्र के 8 घरों से मोटर जब्त किया गया एवं मोटर नहीं लगाने की चेतावनी दी गई. यह जांच अभियान आगे भी चलाकर मोटर जब्त किया जाएगा. टीम के सृष्टि दिप्रिया मिंज, संतोष कुमार, पंडित कुमार महतो आदि उपस्थित थे.




