मेदिनीनगर (पलामू) : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू में सोमवार को भव्य तरीके से तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. इस अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू की उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई पदाधिकारी, शिक्षक और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंच से राज्यपाल ने छात्रों को मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया और कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं. दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय परिसर का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया. छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है.














