झारखंड पंचायत चुनाव 2022Jamshedpur-Zila-Parishad-President-and-Vice-President-Election-Result : बारी मुर्मू जमशेदपुर जिला परिषद अध्यक्ष व पंकज सिन्हा उपाध्यक्ष...
spot_img

Jamshedpur-Zila-Parishad-President-and-Vice-President-Election-Result : बारी मुर्मू जमशेदपुर जिला परिषद अध्यक्ष व पंकज सिन्हा उपाध्यक्ष निर्वाचित

राशिफल

जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत संपन्न होने के पश्चात बुधवार को नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की पहली बैठक हुई. इसमें उपायुक्त विजया जाघव ने नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके बाद रायशुमारी का दौरा चला. तत्पश्चात क्रमश: जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई. जमशेदपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद पर बारी मुर्मू ने बाजी मार ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्वती मार्डी को दो मतों से पराजित किया, उन्हें कुल 13. मत मिले, जबकि पार्वती मार्डी को 11 मत मिले. तीसरे स्थान पर लखी मार्डी रहीं, उन्हें 3 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज सिन्हा व डॉ कविता परमार ने नामांकन किया, जिनमें पंकज सिन्हा उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए. पंकज सिन्हा गोलमुरी सह जुगसलाई अंश 7 से जिला परिषद चुने गये हैं. डॉ कविता परमार बागबेड़ा से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई हैं. बता दें कि कुल 27 जिला परिषदों ने इसमें हिस्सा लिया. अध्यक्ष पर के लिए तीन ने दावेदारी पेश की थी. अंततः बारी मुर्मू ने बाजी मार ली. बारी मुर्मू ने पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी को हराकर यह ताज हासिल किया है. जमशेदपुर (गोलमुरी सह जुगसलाई) के जिला परिषद संख्या भाग संख्या 10 से भाजपा की महिला नेत्री बारी मुर्मू जिला परिषद सदस्य चुनी गयी हैं. उन्होंने जिला परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष बुलूरानी सिंह को शिकस्त दी थी. बुलू रानी को 686 मतों से पराजित करके बारी मुर्मू जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई हैं. वे काफी पुरानी भाजपा नेत्री रही हैं. वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की भी करीबी रही हैं, जबकि पूर्व सीएम रघुवर दास की भी करीबी रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य : अंश एक बोड़ाम से गीतांजलि महतो, अंश दो पटमदा से खगेन चंद्र महतो, अंश तीन पटमदा से प्रदीप बेसरा, अंश 4 गोलमुरी सह जुगसलाई से प्रभावती दत्ता, अंश 5 गोलमुरी सह जुगसलाई से परितोष कुमार, अंश 6 गोलमुरी सह जुगसलाई कुसुम पूर्ति, अंश 7 गोलमुरी सह जुगसलाई पंकज, अंश 8 गोलमुरी सह जुगसलाई कविता परमार, अंश 9 गोलमुरी सह जुगसलाई पूर्णिमा मल्लिक, अंश 10 गोलमुरी सह जुगसलाई बारी मुर्मू, अंश 11 पोटका हिरणमय दास, अंश 12 पोटका सूरज मंडल, अंश 13 पोटका सविता सरदार, अंश 14 पोटका सोनामणि सरदार, अंश 15 घाटशिला सुभाष सिंह, अंश 16 घाटशिला देवयानी मुर्मू, अंश 17 घाटशिला करण सिंह, अंश 18 मुसाबनी लखी मार्डी, अंश 19 मुसाबनी लक्ष्मी मुर्मू, अंश 20 डुमरिया पार्वती मुंडा, अंश 21 गुड़ाबांधा शिवनाथ मांडी, अंश 22 धालभूमगढ़ हेमंत मुंडा, अंश 23 चाकुलिया धरित्री महतो, अंश 24 चाकुलिया रायदे हांसदा, अंश 25 चाकुलिया भूपति नायक, अंश 26 बहरागोड़ा फुलमनी मुर्मू, अंश 27 बहरागोड़ा सुप्रिया शीट.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading