रांची : तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित चौथे पारा थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक किया गया है. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ झारखंड भी भाग ले रहा है और इस प्रतियोगिता में झारखंड के पुरुष वर्ग के खिलाड़ी सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, राकेश रंजन, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता,अंगद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार महतो, महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का, सरिता भूटकुमारी मुंडा, सुनीता मुंडा, जय श्री कुमारी, पूनम कुमारी, शकुंतला लकड़ा, तारामणि लकड़ा भाग ले रही हैं.(नीचे भी पढ़े)
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए साथ में जा रहे है पारा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा, संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू एवं राधा सिंह, टीम के मैनेजर शैलेंद्र सिन्हा भी टीम के साथ रवाना हुए. विदित हो कि पिछले वर्ष झारखंड टीम इस प्रतियोगिता में विजेता हुई थी. इस बार भी खिलाड़ियों का कहना है कि विजयी होकर लौटेंगे. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन में बतौर अतिथि के तौर पर विजय कुमार दत्ता, मुख्य संरक्षक (पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड) एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तगण के द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया और जीत की अग्रिम बधाई दी.




