जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के तृतीय मानसून सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि झारखंड राज्य में विकलांग जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब भी सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से हाशिए पर है. इन नागरिकों को सशक्त बनाने तथा लोकतंत्र की मुख्यधारा में सम्मिलित किया जाए. श्री कालिंदी ने मांग की है कि जनहित एवं लोकहित मे सदन के माध्यम से उन्हें स्थानीय स्वशासन संस्थाओं ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद में प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाये.




