जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा आर) के दो सांसद ने मुलाकात की. लोजपा के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा और जमुई के सांसद अरुण भारती ने उनके जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आकर मुलाकात की. बताया जाता है कि इनकी मुलाकात शिष्टाचार ही थी, लेकिन राजनेताओं की मुलाकात हो और राजनीति की बात नही हो, यह हो नहीं सकता है. इस कारण इन दोनों सांसदों ने कई मुद्दों को लेकर बातचीत की. जमशेदपुर से लेकर झारखंड की राजनीति पर चर्चा की गयी. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर वर्तमान एनडीए गठबंधन में है. झारखंड में लोजपा चुनाव लड़ना चाहती है. इसको लेकर बड़े पैमाने पर जमशेदपुर में कार्यक्रम भी होना है, जिसमें चिराग पासवान हिस्सा लेंगे. इसको देखते हुए चुनाव की तैयारी के निमित भी यह मुलाकात हो सकती है, ऐसे कयास लगाये जा रहे है.




