रांची : हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में आगामी 27 जुलाई, रविवार को पुराना विधानसभा के हॉल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय हिंदी साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारियों के लिए हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष बलराम पाठक की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मनोकामना में संपन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक अजय राय ने बताया कि राज्य स्तरीय संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं. इस संगोष्ठी में झारखंड के अलावा देश के कई कवि, साहित्यकार एवं शोधकर्ता भाग लेंगे. संगोष्ठी में हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य अतिथियो, विशिष्ट अतिथियो एवं सम्मानित अतिथियों तथा विश्वविद्यालय, स्कूल के शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. बैठक में हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता, अभय कुमार आदि उपस्थित थे.



