रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. गैंगरेप किया गया है. इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी अजय तिर्की उर्फ प्रिंस और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में शामिल चार अपराधी नवीन क्षेत्री, शनिव, साहिल और सेंटू फरार है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. रांची के बरियातु थाना क्षेत्र की यह घटना है. 24 अक्टुबर की रात फोन कर गौरव अपने आलू-प्याज के गोदाम में बुलाया और रात भर उसके साथ बलात्कार किया. 25 अक्टुबर को अपर बाजरा स्थित अपना दुकान ले जाकर एक व्यक्ति के हवाले कर दिया. कुछ देर बाद कार में वह व्यक्ति रिया सिन्हा नामक महिला के साथ पहुंचे और अपने साथ लेकर चले गये. कार में पहले से दो लड़की बैठी थी. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर वीडियो कॉल आया, जिसके बाद तीनों को दिखाया गया. कार में सवार एक युवती को हरमू मुक्तिधाम के समीप उतारा गया. इसके बाद दूसरी लड़की को वेंडर मार्केट में उतारा गया. पीड़िता को संत अन्ना स्कूल के आगे उतार दिया. पहले वहां से खड़ी एक युवक किसी अनजान जगह स्थित अपने कमरे में ले गया. कमले में एक युवक शराब पीकर नाच रहा था. इसके बाद उसको शराब पिलाकर पीड़िता के साथ रेप किया. सुबह में कार वाले व्यक्ति बकरी बाजार के समीप कमरे में पहुंचे और यह कहते हुए चले गये कि आराम करो, रात में फिर जाना हगा. पीड़िता एक दिन भागकर मेन रोड पहुंची, जहां जान पहचान वाले युवक शनि और साहिल से मदद मांगी. दोनं मदद के नाम पर स्टेशन रोड स्थित एक कमले में ले जाकर गैंगरेप किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद बागकर वह बकरी बाजार स्थित कमरे में पहुंच गयी. इसी तरह करीब एक माह तक रांची के कई होटल और अन्य जगहों पर ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. 24 अक्टूबर को पीड़िता आरोपी गौरव के बुलाने पर पंडरा स्थित आलू प्याज के गौदान गयी थी. गौरव से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुआ था, जहां उसके साथ रेप किया गया. 25 अक्टुबर को अपर बाजार में एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया. इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया.





