रांची : झारखंड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न जिले में मंत्रियों के झंडोतोलन की सूची जारी कर दी गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी झंडोतोलन करेंगे जबकि सरायकेला खरसावां जिले में भी उपायुक्त ही झंडोतोलन करेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)
पश्चिम सिंहभूम जिले में मंत्री दीपक बिरुआ झंडोतोलन करेंगे. वहीं, पलामू में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, गुमला में मंत्री चमरा लिंडा, पाकुड़ के मंत्री संजय प्रसाद यादव, जामताड़ा में मंत्री डॉ इरफान अंसारी, देवघर में मंत्री हफीजुल हसन, गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बोकारो में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरीडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार और लोहरदगा में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की झंडा फहरायेंगे.











