जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी के-2 क्वार्टर से टाटा स्टील कर्मचारी के घर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है. पीड़ित करण कुमार महतो ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक घर के सभी लोग जाग रहे थे. इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करीब 12 बजे चोर क्वार्टर की छत पर चढ़कर घर के अंदर झांकते हुए रेकी कर रहे हैं. करण के अनुसार, बाइक चोरी की घटना रात 2 बजे के बाद अंजाम दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

चोरी के बाद जब सुबह जानकारी मिली तो आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.












