जमशेदपुर : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की माता जी जलेश्वरी देवी का निधन रविवार को हो गया था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रांची के हरमू मुक्तिधाम में हुआ. (नीचे भी पढ़े)
अंतिम संस्कार में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए और विनोद पांडेय से मिलकर शोक सवेदना व्यक्त की. विधायक ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे.











