जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्ल्ब में झारखंड सम्मिलित अखंड संगठन द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता की गयी. जिसमें अखंड मंडली जमशेदपुर सचिव संजीव चन्द्र राय ने बताया कि 25 से 27 फरवरी तक स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी महाराज के जीवन को लेकर झारखंड के प्रथम अखंड सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए स्वामी जी के जीवनी, आदर्श, उनके विचार को प्रचार-प्रसार करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्वामी जी कहते है ‘ऊं’ में विश्व के सभी मंत्रों का समावेश है इसलिए ऊं के जपने से विश्व के सभी मंत्रों का जप हो जाता है. सचिव संजीव ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को संगठन प्रधान तपन ब्रह्मचारी दादा मणि का शुभागमन हो रहा है. हरिओम संकीर्तन के साथ उनका अभ्यर्यना किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
26 फरवरी सुबह 8 बजे से समवेल उपासना का कार्यक्रम है. कार्यक्रम में हजारों शिष्य-शिष्यायें झारखंड और बंगाल से शामिल होंगे. वहीं 12 से 3 बजे तक भोग वितरण का कार्यक्रम होगा. उसके पश्चात 3 बजे से स्वामी जी के विचारों पर परिचर्चा, उनकी संगोष्टी, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुधाम कहकटा और पुपुन की आश्रम धनबाद तथा जमशेदपुर के शिष्य शिष्यायों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. 27 फरवरी प्रात: 8 बजे से संगठन प्रधान द्वारा दीक्षा प्रदान किया जाएगा. प्रेस वार्ता में संजीव चंद्र राय के अलावा उदयन बसु, राम कृष्ण मिश्रा, देवाशिस घोष. विश्व भालाकार, विश्वनाथ कर,अव पाल, प्रबीन मुखर्जी, अरुप सरकार और कई अन्य सदस्य उपस्थित हुए.











