जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग के ओड़िशा के बामड़ा रेलवे स्टेशन में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी रेल चक्का जाम किया. इससे पूर्व बुधवार को भी ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम किया था. जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई थी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदलकर परिचालन किया गया तो कई ट्रेनों को रद्द किया गया. रेल चक्का जाम के कारण कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई. ट्रेनों को रद्द करने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पूर्व बामड़ा के ग्रामीणों ने 17 व 18 फरवरी को ट्रेनों के ठहराव को लेकर जाम किया था. जिसके बाद सीकेपी के डीआरएम ने कहा कि दक्षिण बिहार, अहमदाबाद हावड़ा समेत चार ट्रेनों का ठहराव कर दिया गया. दूसरी ओर इस्पात एक्सप्रेस को रिसिड्यूलड किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

इन ट्रेनों को किया गया-बामड़ा रेलवे स्टेशन में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ट्रेन संख्या 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, इंटरसिटी), 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, 08168 झारसुगुड़ा-राउरकेला पैसेंजर स्पेशल, 10167 राउरकेला- झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल, 18176 झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर स्पेशल और 18175 हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल शामिल है. साथ ही रांची के डीआरएम ने कहा कि बांकुड़ा व जंगल महल के भादुतला में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा. जिसको लेकर खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द कर दिया गया है.











