• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-sarna-dharma-code-झारखंड सरना धर्म कोड बिल राज्य सरकार ने नहीं किया पेश, आदिवासी समुदाय में नाराजगी, 15 अक्तूबर को राज्यव्यापी चक्का जाम की घोषणा, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने भी झारखंड सरकार को नियोजन नीति को लेकर घेरा

September 25, 2020
in खबर
0
jharkhand-sarna-dharma-code-झारखंड सरना धर्म कोड बिल राज्य सरकार ने नहीं किया पेश, आदिवासी समुदाय में नाराजगी, 15 अक्तूबर को राज्यव्यापी चक्का जाम की घोषणा, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने भी झारखंड सरकार को नियोजन नीति को लेकर घेरा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड सरकार आदिवासी समुदाय के मामले को लेकर घिरती नजर आ रही है. सरना धर्म कोड बिल लाने की घोषणा के बाद अचानक से सरकार ने इस बिल को विधानसभा में पेश नहीं किया. इसके खिलाफ आदिवासी समुदाय गोलबंद होने लगा है. आदिवासी संगठनों के लोग सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने लगे है. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की समेत अन्य लोगों ने रांची में संवाददाता सम्मेलन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और घोषणा की है कि 15 अक्तूबर को राज्यव्यापी बंद और चक्का जाम वे लोग करेंगे. इन लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार सरना कोड लागू नहीं कर वर्ष 2021 की जनगणना में आदिवासियों को ही समाप्त करने का एक कुटनीतिक साजिश रच रही है. शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने बाताय कि सरना कोड आदिवासी समुदाय की वर्षों पुरानी डिमांड है. आदिवासियों की पहचान से जुड़ा हुआ यह मामला है. अगर 2021 की जनगणना में सरना कोड लागू नहीं किया गया तो आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. यह साजिश रची जा रही है, जिसको लेकर विरोध हर स्तर पर वे लोग करेंगे. इन लोगों का कहना है कि ईसाई, हिंदू, मुसलिम और सिख जैसे धर्म जब इसमें शामिल हो सकते है तो सरना धर्म कोड को क्यों नहीं शामिल किया जा रहा है.

पूर्व सांसद व जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार को घेरा
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आड़े हाथों लिया. हेमंत सोरेन द्वारा भाजपा सरकार ने राज्य को दो हिस्सों में बांटने के आरोप को भी गलत बताया और आदिवासी और मूलवासी विरोधी बताते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 13 शिड्यूल एरिया वाली 13 जिलों के लिए थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नियुक्तियों में केवल जिले के स्थानीय लोगों के लिए शत-प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, वह सही है. झामुमो कोर्ट के फैसले पर खुश जरूर है, लेकिन यह लोगों का नुकसान ही हुआ है. झामुमो को शिड्यूल एरिया के प्रावधानों की सही जानकारी तक नहीं है. नहीं तो ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी का गठन कर अनुसूचित क्षेत्र के जनहितों की रक्षा संभव था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद से भाजपा और झामुमो ने आदिवासियों और मूलवासियों के हितों में स्थानीय नीति, आरक्षण नीति और नियोजन नीति ईमानदारी से काम नहीं किया है, जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ा है. जनता दल यूनाइटेड इस मसले पर शिक्षकों के साथ खड़ा रहेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural forest department issue : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग से स्वीकृत योजना स्थल पर सूचना पट नहीं, लोगों को नहीं मिल पा रही है पूर्ण जानकारी
खबर

November 7, 2026
New planet in our solar system : हमारे सौरमंडल को मिलेगा नया ग्रह! सूर्य का चक्कर लगाती दिखी रहस्यमय चीज, ड्वार्फ प्लानेट होने का किया जा रहा है दावा

Jamshedpur rural PBPL mixed gender U-16 cricket match: पीबीपीएल मिक्स जेंडर यू-16 क्रिकेट 2026 का खिताब जयपाल सिंह मुंडा एकादश के नाम, फाइनल मुकाबले में कैप्टेन सलिमा टेटे एकादश को 9 विकेट से हराया

Next Post
Jamshedpur-rural : भाजपा चाकुलिया मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

jharkhand-highcourt-order-झारखंड हाईकोर्ट की सलाह, नवरात्री के पहले रजरप्पा मंदिर को खोलने पर करें विचार

jharkhand-cm-hemant-soren-attacks-central-government-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कृषि नीति को बताया संघीय ढांचा पर हमला, सीएम ने कहा-अब केंद्र सरकार कर रही गुंडागर्दी, झारखंड से होगा उलगुलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News