
देवघर : देवघर के आर मित्रा प्रांगण स्थित मीडिया सेंटर में देवघर के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला से संबंधित प्रथम साप्ताहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 635 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9,729 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी जिनमें एक महिला बटालियन के अलावा 50 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त है. आगे मेला में कार्यरत 21 अस्थायी थाना की संख्या, ट्रैफिक ओपी 11, पुलिस आवासन हेतु 73 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 80 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 247 व नर्सों की संख्या 120 है. वहीं सामान्य एम्बूलेंस 35, बाईक एम्बूलेंस 03 व ई-रिक्सा एम्बूलेंसों की संख्या 02 है. इसके अलावे प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि श्रावणी मेला 2023 में 4 जुलाई से अब तक कुल 33,87,156 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है. साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 75,446 श्रद्धालु शामिल हैं. आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 जुलाई से 7 अगस्त तक बाबा मंदिर की कुल आय 3,73,45,728.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है. साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 05 ग्राम सोने का सिक्का 06, चांदी का सिक्का 02 ग्राम का 07, चांदी 10 ग्राम का सिक्का 356 अदद बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 3,73,45,728.00 रूपये है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 747 सीसीटी कैमरा व 04 ड्रॉन कैमरा कार्यरत है. इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला क्षेत्र में कुल 18 स्वास्थ्य केन्द्र में स्तनपान केन्द्र बनाये गये हैं एवं 23 केन्द्रों में सैनेट्री पेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं कें संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 4 जुलाई से 7 अगस्त तक कुल 1,25,798 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है, जिनमें से 86,634 पुरूष, 32,259 महिलाएं एवं 6,946 बच्चे शामिल हैं. साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 1,60,01,375.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 4 जुलाई से 7 अगस्त तक 8,12,50,000.00 रूपये की प्राप्ति हुई है. इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 16,423 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 11,576 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है. साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 186 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति के अलावा 04 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है. वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है. आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 45,40,496.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 835 शिकायतों का निष्पादन किया गया है. साथ ही नगर निगम द्वारा दिनांक-04.07.2023 से 07.08.2023 तक कुल 47,62,200.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है. इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र से 28,500 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त किया गया है. प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुगडुग ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अस्थाई ओपी एवं 11 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ हीं एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, 22 क्यूआरटी टीम, 35 पुलिस उपाधिक्षक 74 पुलिस निरीक्षक, 756 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1078 सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है. वहीं मंदिर परिसर इस हफ्ते 03 मोबाईल बरामद किये गये हैं एवं 05 पॉकेटमारों की गिरफ्तारी हुई है. साथ हीं कार्य में कोताही बरतने वाले 12 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है. वहीं उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 1000 से अधिक पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है. इस दौरन उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एसएमपीओ आशुतोष तिवारी, जनसम्पर्क कर्मी निर्भय शंकर ओझा, गौरव कुमार एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे.











