• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand world tribal day – झारखंड आदिवासी महोत्सव का रांची में हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल, शिबू सोरेन ने कहा -आदिवासी समुदाय अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये

August 9, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : सभी आदिवासी समुदाय की संस्कृति एक जैसी है. आदिवासियों से मेरा आग्रह है कि वे अपने बच्चे- बच्चियों को शिक्षित जरूर करें. जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी आदिवासी समुदाय उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा. राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि “आदिवासी महोत्सव” पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह महोत्सव आदिवासी समुदाय की एकजुटता और आपसी भाईचारा को दर्शाता है. आने वाली पीढ़ी भी इसी तरह अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी रहे, इसके लिए उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी जीवन दर्शन और लोक संस्कृति को अलग पहचान देने का प्रयास इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है। इस अवसर पर दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. इस महोत्सव के अपने मायने हैं. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए आदिवासी समूह अपना नृत्य एवं गायन तो प्रस्तुत करेंगे ही, साथ ही आदिवासी समाज की समस्या एवं अन्य समसामयिक विषयों पर विमर्श का भी कार्यक्रम रखा गया है. इस महोत्सव से आदिवासी जीवन दर्शन और लोक संस्कृति को एक अलग और विशिष्ट पहचान मिलेगी.

नृत्य, संगीत के साथ-साथ संघर्ष आदिवासी समाज की है पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि नृत्य, संगीत के साथ-साथ सदैव संघर्ष आदिवासी समाज की मुख्य पहचान है. आज जब मैं आदिवासी महोत्सव के मंच से बोल रहा हूँ तो बिना झिझक कहना चाहूंगा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रताड़ना झेलने को विवश हैं, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं. क्या मध्य प्रदेश ? क्या मणिपुर ? क्या राजस्थान ? क्या छत्तीसगढ़ ? क्या गुजरात ? क्या तमिलनाडु ? (नीचे भी पढ़ें)

मणिपुर में हजारों घर जल कर तबाह हो गये हैं, सैकड़ों लोगों को मारा गया है, महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है. दरअसल यह सदियों से चले आ रहे संघर्ष का ही विस्तार है. संघर्ष है वर्चस्ववादी ताकतों और समानता तथा भाईचारे की ताकतों के बीच. संघर्ष है धार्मिक कट्टरपंथियों और ‘जियो और जीने दो’ की उदार ताकतों के बीच. संघर्ष है भविष्यवादी, भाग्यवादी चिंतकों और वर्तमान को समृद्ध करने वाली शक्तियों के बीच. संघर्ष है प्रकृति पर कब्जा करने वाली विनाशकारी शक्तियों एवं प्रकृति का सहयोगी – सहभोगी बन कर रहने वाली श्रमजीवी एवं साहसी शक्तियों के बीच. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मैं देश के 13 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों भाइयों-बहनों से एक होकर लड़ने एवं बढ़ने का अपील करता हूँ. गोंड, मुंडा, भील, कुकी, मीणा, संथाल, असुर, उराँव, चेरो आदि सभी को एकजुट होकर सोचना होगा. आज देश का आदिवासी समाज बिखरा हुआ है. हम जाति-धर्म-क्षेत्र के आधार पर बंटे हुए हैं जबकि सबकी संस्कृति एक है. खून एक है, तो समाज भी एक होना चाहिए. हमारा लक्ष्य भी एक होना चाहिए। हमारी समस्या का बनावट लगभग एक जैसा है, तो हमारी लड़ाई भी एक होनी चाहिए.

विस्थापन का दर्द जेल रहा है आदिवासी समुदाय मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग सभी हिस्सों में आदिवासी समाज को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा है एवं केंद्र तथा राज्य में सरकार चाहे किन्हीं की हो आदिवासी समाज के दर्द को कम करने के लिए कभी समुचित प्रयास नहीं किये गये । हमारी व्यवस्था कितनी निर्दयी है ? कभी यह पता लगाने का काम भी नहीं किया कि कहाँ गए खदानों, डैमों, कारखानों के द्वारा विस्थापित किये गए लोग ? खदानों / उद्योगों / डैमों से विस्थापित हुए, बेघर हुए लोगों में से 80 प्रतिशत आदिवासी हैं। काट दिया गया लाखों लोगों को अपनी भाषा से, अपनी संस्कृति से, अपनी जड़ों से। कल का किसान आज वहाँ साइकिल पर कोयला बेचने को मजबूर है। बड़े-बड़े शहरों में जाकर बर्तन धोने, बच्चे पालने या ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी करने के लिए विवश किया गया है। बिना पुनर्वास किये एक्ट बनाकर लाखों एकड़ जमीन कोयला कम्पनियों को दिया गया। हमारा झरिया शहर बरसों से आग की भट्ठी पर तप रहा है लेकिन कोयला कम्पनियां एवं केंद्र कान में तेल डालकर सोयी हुई है ।

आखिर इस विकास को आदिवासी समाज कैसे अपनाएं?1मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर इस विकास को आदिवासी समाज कैसे अपना मान सकता है ? आखिर विकास की चपेट में किनकी जमीन गयी है ? किनकी रोजी-रोटी छीनी गई है ? किनकी भाषा खत्म हो रही है ? किनकी संस्कृति खतरे में है ? क्या इसका जायजा सत्ता को नहीं लेना चाहिए था ? जो विकसित हुए हैं वे कौन हैं ?तथाकथित मुख्यधारा के इतिहासकारों ने भी आदिवासियों के साथ बेईमानी की है। उन्होंने उनका इतिहास ही दर्ज नहीं किया और न ही देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को चिन्हित किया गया। चाहे अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध हो या महाजनों के जुल्म के खिलाफ संघर्ष या फांसी पर लटकने की हिम्मत हो या अंतिम आदमी के रूप में लड़ते हुए मर जाने का साहस, इनमें अगुआई के बावजूद इतिहासकारों ने हमारे पूर्वजों को जगह नहीं दी । (नीचे भी पढ़ें)

विलुप्त होती जा रही है आदिवासी भाषाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों की अनेक भाषाएँ गायब हो चुकी हैं या गायब होने के कगार पर है। आज हमारे जीवन को आस्था के केन्द्रों से बाँधने का प्रयास किया जा रहा है।लोग तो हमसे हमारा नाम तक छीनने में लगे हुए हैं। हम आदिवासी / मूल निवासी हैं पर विचित्र बात है ! जिस समाज की कोई जाति नहीं उसे कोई ‘जनजाति’ कह रहा है तो कोई वनवासी कहकर एक ढंग से चिढ़ा रहा है। आज जब आदिवासी अपनी पहचान के लिए इतिहास में की गयी उपेक्षा के विरुद्ध बोलने का प्रयास कर रहा है तो उसे चुप कराने का प्रयास हो रहा है। भले ही आदिवासियों में अनेक क्रांतिकारी वीर, विद्वान्, चिन्तक हुए हैं, लेकिन समाज के मुख्य धारा के द्वारा हमेशा प्रयास किया गया है कि हमारी कोई औकात नहीं बन सके एवं नीति-निर्धारण में हमारी कोई भूमिका नहीं रह सके। हमें टुकड़ों में बांटकर देखने का प्रयास किया गया मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम आदिवासी संस्कृति, आदिवासी समाज के इतिहास को जानने का प्रयास करते हैं, तो 1800 ई. के पूर्व का ज्यादा जिक्र नहीं मिलता है। जब हमारे बारे में लिखना प्रारंभ किया गया तब भी हमें केवल क्रान्ति की श्रृंखला का नेतृत्वकर्ता मान लिया। (नीचे भी पढ़ें)

हमें टुकड़ों में बाँट कर देखने का प्रयास हुआ। जबकि इतिहास के हर दौर में आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज करवाते रहा है। हमारे पूर्वजों ने गणतंत्र की स्थापना की, राज्य निर्माण किया, लोक कल्याणकारी शासक वंशों की स्थापना की। इन परिस्थितियों में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस देश की सभ्यता-संस्कृति को गढ़ने में आदिवासी समाज के योगदान की पुनः व्याख्या की जाए। हमें आदिवासी समाज को आदिवासी विचारक, लेखक, विद्वान् की नजरों से देखने की जरूरत है। यह सच है कि आज भी देश का सबसे गरीब, अशिक्षित, प्रताड़ित, विस्थापित एवं शोषित वर्ग, आदिवासी वर्ग है । परन्तु, यह भी सच है कि हम एक महान सभ्यता के वारिस हैं, हमारे पास विश्व एवं मानव समाज को देने के लिए बहुत कुछ है। जरूरत है कि नीति निर्माताओं के पास दृष्टि हो ।आदिवासियों के लिए अपनी जमीन- अपनी संस्कृति- अपनी भाषा बहुत महत्वपूर्ण है मुख्यमंत्री ने कहा, कि क्या यह दुर्भाग्य नहीं है कि जिस अलग भाषा-संस्कृति-धर्म के कारण हमें आदिवासी माना गया ,उसी विविधता को आज के नीति निर्माता मानने के लिए तैयार नहीं हैं ? हम आदिवासियों के लिए अपनी जमीन- अपनी संस्कृति- अपनी भाषा बहुत महत्वपूर्ण है । आदिवासी समुदाय एक स्वाभिमानी समुदाय है, मेहनत करके खाने वाली समुदाय है, ये किसी से भीख नहीं मांगती है। हम भगवान बिरसा, एकलव्य, राणा पूंजा की समुदाय के हैं। हम इस देश के मूल वासी हैं । हमारे पूर्वजों ने ही जंगल बचाया, नदियां बचाई, पहाड़ बचाया है। आदिवासी संस्कृति को आदर की दृष्टि से देखने की जरूरत मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान आदिवासी संस्कृति को आदर की दृष्टि से देखने की जरूरत है | हमें सिर्फ जंगल में रहने वाले गरीब के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए | जंगल एवं मानव विकास की पूरी कहानी हमारे पूर्वजों के पास है । (नीचे भी पढ़ें)

आज जरुरत है कि एक आम देशवासी के अन्दर आदिवासी समाज के प्रति संवेदना जगाई जाए। जरुरत है आम जन के अन्दर आदिवासी समाज के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना पैदा करने की ।विभिन्न आदिवासी समूहों के बीच परस्पर संवाद शुरू हो मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी चाहत है कि विभिन्न आदिवासी समूहों के बीच परस्पर संवाद शुरू हो । आज जो हम विभाजित हैं, असंगठित हैं, यही कारण है कि मणिपुर के आदिवासी उत्पीड़न का विषय झारखण्ड के मुंडा लोगों का विषय नहीं बन पा रहा है। राजस्थान के मीणा भाई के दर्द को मध्य प्रदेश के भील अपना मान कर आगे नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि हमें यह सबों को बताना होगा कि जिस आदिवासी का बोलना ,गाना है एवं चलना नृत्य है , वह जब गुस्साता है तो उसकी जुबान नहीं, उसके तीर और धनुष लिए हाथ चलते हैं।देश के आदिवासी समाज का मुझे प्यार मिलता रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास जताया है। आदिवासी मुख्यमंत्री होने के अपने मायने हैं। झारखण्ड ही नहीं देश के दूसरे हिस्से के आदिवासियों का भी जो प्यार मुझे मिलता है, जो उम्मीद मुझसे है उससे मैं भली-भांति परिचित हूँ । आइये हम अपनी एकजुटता को आगे बढ़ने का संकल्प लें। (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी समुदाय पर आधारित 35 पुस्तकों और डाक टिकट का विमोचन इस अवसर पर टीआरआई की ओर से आदिवासी समुदाय पर आधारित 35 पुस्तकों का विमोचन किया गया। वहीं, डाक विभाग द्वारा विश्व आदिवासी महोत्सव पर आयोजित हो रहे झारखंड आदिवासी महोत्सव के “लोगो” पर आधारित डाक टिकट का भी अतिथिगणों ने विमोचन किया। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चम्पाई सोरेन, विधायक विनोद सिंह, विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर जदयू नेताओं का हंगामा, अधीक्षक से की शिकायत

October 31, 2026
Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद
खबर

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

October 30, 2026
Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके
खबर

Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

October 30, 2026
Next Post

Jamshedpur suicide - जमशेदपुर में एक दिन में 4 लोगों ने की आत्महत्या, 1. एमटीएमएच के लैब टेक्निशियन ने लगायी फांसी, 2. सोनारी में युवक ने लगायी फांसी, 3. गोलमुरी में कारपेंटर ने की आत्महत्या, 4. बिरसानगर में सिक्यूरिटी गार्ड ने लगायी फांसी

Jharkhand congress - झारखंड में कांग्रेस ने शुरू की 2024 की तैयारी, लोकसभा और विधानसभा का साथ साथ तैयारी शुरू, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने की अहम बैठक, मुख्यमंत्री से भी मिले

Jharkhand sikh got justice - झारखंड के सिखों को भी मिला पटना साहिब में प्रतिनिधित्व, पूर्ववत रहेगी स्थिति, जमशेदपुर के सिखों के दबाव के बाद उठाया गया कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में साइबर ठगी के एक बड़े...

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

मेष राशि : कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो, लेकिन आप...

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने गश्त और...

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)...

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के पर्यवेक्षक और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस...

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी इंडस्ट्रियल टूर पर है. वे लोग...

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैंसर से जूझ रहे मरीजों का मनोबल मजबूत करने के उद्देश्य...

Jsmshedpur rural mla helps rain efected  ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

Jsmshedpur rural mla helps rain efected ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

by Team Sharp Bharat D
October 29, 2026

गालूडीह : लगातार बारिश के कारण बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल गांव में दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News