• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur visit of bjp jharkhand incharge – जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, चारों विधानसभा के बूथ समिति के सदस्यों की ली बैठक, बूथ कमेटी को किया सत्यापित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. मिशन 2024 को लेकर पार्टी का पूरा फोकस सभी बूथों को सशक्त बनाने में है. जमशेदपुर महानगर में पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने के उद्देश्य से भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा के सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शनिवार को जमशेदपुर का दौरा किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के एक बूथ समिति के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पश्चिम विधानसभा के मानगो मंडल, पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल, जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर मंडल एवं पोटका विधानसभा के सुंदरनगर मंडल में बूथ समिति की बैठक ली एवं मानगो मंडल के बूथ संख्या 184, बारीडीह मंडल के बूथ संख्या 68, गोविंदपुर मंडल के बूथ संख्या 310 एवं सुंदरनगर मंडल के बूथ संख्या 62 के बूथ समिति का सत्यापन किया. (नीचे भी पढ़े)

पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मानगो में सांसद विद्युत वरण महतो, सुंदरनगर में पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं गोविंदपुर मंडल में सांसद विद्युत वरण महतो के संग भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरुप से मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख गठन के कार्य को शीघ्र पूरा करें. पन्ना प्रमुख बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर अपने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संपर्क कर संगठन की रीति-नीति व मोदी सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ें. उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख है जो आगामी चुनाव में पार्टी के बड़े विजय का आधार बनेगी. (नीचे भी पढ़े)

इस दृष्टिकोण से पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बूथ सदस्य लोगों से संवाद, संपर्क और उनके समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह सजग रहें. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट और विधानसभा चुनाव में बहुमत के लक्ष्य को पूर्ण करने के संकल्प के साथ सभी बूथों पर बूथ समिति निर्माण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की शक्ति और बूथ कमेटी के विजयी संकल्प से 21 हजार से जीत प्राप्त हुई. झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों के मन में विश्वास मजबूत हुआ है कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है. (नीचे भी पढ़े)

जम्मू-कश्मीर में ‘धारा 370 खत्म होने से आग लग जायेगी’ कहने वाले लोग आज गायब हो गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना छुट्टी लिए मां भारती की सेवा में अनवरत रूप से कार्य कर रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेकर और उनका अनुसरण करते हुए फिरसे उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें और झारखंड में आततायी हेमंत सरकार के लूट, झूठ और भ्रष्टाचार युक्त शासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए कार्य करें. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता नीचे से ऊपर अपने कार्य, समर्पण भावना एवं त्याग के बल पर पहुंचता है, इसलिए हमें पार्टी की मजबूती के लिए सभी बूथों पर पूरी मजबूती से कार्य करना है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें छोटे से कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत और लगन को देखते हुए जिम्मेदारी और दायित्व सौंपा जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि पुर्वी विधानसभा के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख के गठन के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है. इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत बनाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की पटरी पर तेज गति से दौर रहा है. जमशेदपुर में कई विकास योजनाएं आगामी दिनों में धरातल पर उतरेगी. वहीं, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने बूथ कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन 2 घंटे बूथ पर देने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव बूथ कार्यकर्ताओं के संकल्प से जीता जाएगा. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी के मार्गदर्शन मिलने से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बूथ समिति निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए गुंजन यादव ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी बूथों को डिजिटल करने का कार्य प्रगति पर है. भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव से पूर्व और चुनाव के बाद पूर्ण रूप से सक्रिय रहता है. अब हम तकनीक के माध्यम से अपनी विचारधारा, सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क कर उनतक पहुंचा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत: बैठक से पूर्व, पहली बार जमशेदपुर आगमन पर प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी का भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में डिमना चौक पर जोरदार स्वागत किया गया. डिमना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से लक्ष्मीकांत बाजपेयी का स्वागत किया. बैठक के उपरांत, रात्रिकाल में लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जमशेदपुर परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की. शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में रात्रि विश्राम के पश्चात रविवार सुबह वे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान नीरज सिंह, विकास सिंह, संजीव कुमार, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, प्रेम झा, पप्पू सिंह, बिनोद राय, संतोष ठाकुर, अमरेंद्र पासवान, पवन सिंह, चंचल चक्रवर्ती, धर्मेंद्र प्रासाद, शंभु चौधरी, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, शशि यादव, सुशील पांडेय, दिलीप पासवान, राकेश कुमार, विजय तिवारी, हरेराम यादव, रविन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, शशांक शेखर, मिथिलेश साव, धर्मेंद्र कुमार, नीलकमल शेखर, तन्मय झा, नित्यानद सिन्हा, दिलीप सिंह, लालटू कर, दिलीप घोष, आनंद सिंह, अमर कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल
खबर

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

June 4, 2026
Next Post

jamshedpur bjp leader public service - जमशेदपुर के भाजपा नेता नीरज सिंह ने दो टैंकर आम जनता को किया समर्पित, मुफ्त में घरों तक पहुंचेगा पानी

jamshedpur dc action - जमशेदपुर डीसी की बड़ी कार्रवाई, टाटा स्टील, भूषण स्टील और एक और कंपनी ने सरकार से जमीन ली, नहीं लगाया उद्योग, अब रद्द करने का अंतिम नोटिस भेजा

tata workers union holi milan – टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के होली मिलन समारोह को लेकर आयोजक ने यह बातें कहीं, एलडी 2 का गेट टु गेदर स्थगित

tata workers union holi milan - टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के होली मिलन समारोह को लेकर आयोजक ने यह बातें कहीं, एलडी 2 का गेट टु गेदर स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News